भोपाल
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्री बाबूलाल गौर की जन्म जयंती पर हथाईखेड़ा आनंदनगर सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया । राज्य मंत्री कृष्णा गौर, गुफा मंदिर महंत राम प्रवेश दास सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक शिविर में उपस्थित रहे। शिविर में सेवा देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।
नवनिर्मित सिविल हॉस्पिटल में नि:शुल्क जांचें और दवाएं दी गईं। कैंप में आयुष्मान कार्ड और आभा कार्ड भी बनाए गए। कैंप में हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, बल्ड प्रेशर, हड्डियों में कैल्शियम जांच, न्यूरो, ईसीजी और लग्स इंफेक्शन टेस्ट की जांच कर जरूरी दवाईयां भी उपलब्ध कराई गईं।
