10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP : भीषण गर्मी के कारण कलेक्टर के बेटे की मौत! देखने...

MP : भीषण गर्मी के कारण कलेक्टर के बेटे की मौत! देखने जा रहे पिता को रास्ते में मिला मैसेज- वो अब नहीं रहा

Published on

जबलपुर:

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना का रविवार को निधन हो गया। अमोल की उम्र 21 साल थी। वह दिल्ली में रहकर फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। जानकारी के अनुसार, अमोल सक्सेना की मौत हीट स्ट्रोक के कारण हुई है। हालांकि मौत के असली कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। कलेक्टर के बेटे के निधन पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने शोक प्रकट किया है। अमोल के इलाज के लिए एम्स में भर्ती किया गया था लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं पाए।

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह अचानक अमोल सक्सेना की तबियत बिगड़ गई। अमोल के तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही उनके केयरटेकर उन्हें देखने पहुंचे। हालात गंभीर होने के कारण उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान अमोल की मौत हो गई। केयरटेकर के अनुसार, गर्मी के कारण अमोल की सेहत बिगड़ गई।

सीएम ने प्रकट किया शोक
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दीपक सक्सेना के बेटे के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा- जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना जी के युवा एवं होनहार पुत्र अमोल सक्सेना जी के असामयिक देहावसान का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ। बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दें। मैं मध्यप्रदेश शासन की ओर से दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

पिता के पहुंचने से पहले ही मौत
बेटे की हालात खराब होने की सूचना केयर टेयर ने कलेक्टर दीपक सक्सेना को दी थी। दीपक सक्सेना फ्लाइट से नागपुर से दिल्ली जाने के लिए रवाना हो गए थे। लेकिन उनके दिल्ली पहुंचने से पहले ही बेटे के मौत की खबर आई। दिल्ली पहुंचने से पहले ही उन तक खबर आ गई कि उनके बेटे अब इस दुनिया में नहीं रहे। अमोल का अंतिम संस्कार सोमवार को ग्वारीघाट में किया जाएगा।

एमपी समेत देशभर में भीषण गर्मीमध्य प्रदेश समेत देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी के कारण लोगों का जीना बेहाल हो गया है। देश के ज्यादातर इलाकों में इन दिनों लू का अलर्ट है। इसी बीच मध्य प्रदेश के कई शहरों का तापमान 45 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...