10.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeभोपालMP: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की...

MP: राजगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 13 लोगों की मौत, मची चीख पुकार

Published on

राजगढ़,

जिले के ग्राम पिपलौदी रोड़ स्थित ग्राम छायन के समीप राजस्थान मनोहरथाना के ग्राम मोतीपुरा से राजगढ़ के देहरीनाथ गांव जा रही बारातियों से भरी ट्रेक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई, हादसे में महिला, बच्चे सहित 13 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं 15 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर है जिन्हें भोपाल रेफर किया गया है। घटना की सूचना लगते ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित व पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा मौके पर पहुंचे, वहीं राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने जिला अस्पताल राजगढ़ में पहुंचकर घायलों के हाल को जाना।

पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार बीती रात राजस्थान मनोहरथाना के ग्राम मोतीपुरा से सहिरया समाज की बारात राजगढ़ के देहरीनाथ गांव जा रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेक्टर-ट्राॅली राजगढ़ के पिपलौदी रोड़ स्थित छायन के समीप अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। हादसे में तीन बच्चों, तीन महिलाओं सहित 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

साथ ही दस से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें एम्बूलेंस वाहनों की मदद से जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चींखपुकार मच गई। बताया गया है कि वाहन चालक शराब के नशे में था जो तेज गति से ट्रेक्टर चला रहा था। हादसे की जानकारी लगते ही कलेक्टर हर्ष दीक्षित और एसपी आदित्य मिश्रा मौके पर पहुंचे और एम्बूलेंस वाहनों की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे और मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...