15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeभोपालतमंचा लहराने से लेकर टोल प्लाजा पर 'गुंडागर्दी' तक... बागेश्वर सरकार के...

तमंचा लहराने से लेकर टोल प्लाजा पर ‘गुंडागर्दी’ तक… बागेश्वर सरकार के ‘बवाली’ भाई को कहां से मिल रहा पावर?

Published on

छतरपुर

भाई शालिग्राम गर्ग की वजह से बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बार फिर से चर्चा में हैं। उनके भाई शालिग्रम गर्ग पर आरोप है कि अपने पूर्व दोस्त जीतू तिवारी के घर पर चढ़कर अभद्र व्यवहार किया है। साथ ही गाली गलौच की है। इससे भी मन नहीं भरा तो लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर धमकी दी। विवाद बढ़ने का बाद बागेश्वर धाम सरकार वीडियो जारी कर भाई से दूरी बना रहे हैं। बाबा का कहना है कि कानून अपना काम कर रही है। हमारा कोई मतलब नहीं है लेकिन बाबा की संस्थाओं में शालिग्रम गर्ग अहम पदों पर है। विवादों के बाद बाबा अपने भाई से दूरी भले बना ले लेकिन कथित रूप से भाई की ताकत का सोर्स बाबा ही हैं। बाबा के नाम पर ही आए दिन अलग-अलग जगहों पर वह बवाल करते रहता हैं।

दलित के साथ मारपीट का आरोप
दरअसल, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छतरपुर जिले के गढ़ा गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार गढ़ा में ही रहता है। फरवरी 2023 में गांव में एक दलित परिवार के घर पर बारात आई थी। बारात में बाराती डीजे के धुन पर थिरक रहे थे। बाबा की शोहरत भी इस समय परवान पर थी। इसी दौरान बाबा के भाई शालिग्राम गर्ग पर पहला आरोप लगा था। शालिग्रम गर्ग उस बारात में पिस्टल लहराते हुए पहुंच गए। साथ ही परिवार के साथ गाली गलौज करने लगे। बाबा पर परिवार ने मारपीट का आरोप लगाया था। साथ ही कहा था कि वह शराब के नशे में थे। बाबा के भाई पर केस भी दर्ज हुआ।

भाई को मिल गई जमानत
इसके बाद बाबा के भाई ने कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया था लेकिन कुछ देर बाद ही उन्हें जमानत मिल गई। इसके बाद कुछ दिनों के लिए शालिग्राम गर्ग अंडरग्राउंड हो गए। उस वक्त भी शालिग्राम गर्ग को लेकर बागेश्वर सरकार ने कहा था कि कानून अपना काम कर रही है।

टोल प्लाजा पर की मारपीट
यही नहीं, अप्रैल 2024 में भी बागेश्वर सरकार के भाई शालिग्रम गर्ग ने एक टोल प्लाजा पर उत्पात मचाया है। शालिग्राम गर्ग ने सागर जिले के मुगवारी टोल प्लाजा पर अपने 10 साथियों के साथ मारपीट की थी। यह पूरा विवाद गाड़ी रोकने को लेकर हुआ था। टोलकर्मियों ने जब बाबा के भाई की गाड़ी रोक दी तो उसने अपने साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस मामले में भी केस दर्ज हुआ था।

अब अपने पूर्व दोस्त के साथ मारपीट की
बागेश्वर धाम सरकार के भाई शालिग्राम ने पिछले सप्ताह अपने पूर्व दोस्त जीतू तिवारी के घर पर हमला किया है। शालिग्राम अपने लोगों के साथ जीतू के घर के बाहर पहुंचकर हंगामा किया था। साथ ही लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर मैसेज कर धमकी दी थी। इस प्रकरण के बाद परिवार डर गया। साथ ही पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भाई से दूरी बना ली है और कहा कि कानून अपना काम कर रही है।

10वीं पास है शालिग्रम गर्ग
वहीं, लोगों के मन में सवाल उठता है कि बागेश्वर धाम सरकार के भाई शालिग्राम गर्ग के भाई क्या करते हैं। बाबा के भाई शालिग्रम गर्ग की उम्र 21 साल है। वह सिर्फ 10वीं पास है। साथ ही धाम का ही काम देखता है। बागेश्वर धाम के ट्रस्ट में शालिग्राम गर्ग सदस्य भी है। कोई ऐसा काम नहीं है कि जिसकी वजह से इलाके में शालिग्राम गर्ग की पहचान हो।

भाई पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की वजह से ही पहचान
शालिग्राम गर्ग की अपनी कोई खास पहचान नहीं है। इलाके में लोग सिर्फ इस नाम पर जानते हैं कि वह बागेश्वर धाम सरकार का भाई है। बाबा की शोहरत का ही फायदा उठाकर शालिग्राम गर्ग लोगों पर रौब झाड़ता है। साथ ही लोगों पर हनक दिखाता है। अब देखना होगा कि हाल में दर्द हुए मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है।

ट्रस्ट के नाम से खरीदी गई है जमीन
इसके साथ ही बागेश्वर धाम ट्रस्ट ने मध्य प्रदेश के पन्ना और मुंबई में बड़े पैमाने पर जमीन की खरीदी की है। इसमें भी शालिग्राम गर्ग के नाम हैं। ऐसे में सवाल है कि पल्ला झाड़कर क्या धीरेंद्र शास्त्री बच जाएंगे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छुट्टियां मनाने बुआ के घर आए किशोर की खदान में डूबने से मौत, बचाने कूदी बहन ने भी तोड़ा दम

भोपाल। परवलिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दौलतपुर में मंगलवार दोपहर एक...

भोपाल की फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस सस्पेंड, 18 हजार उपभोक्ताओं को अन्य एजेंसियों से मिलेगी गैस

भोपाल। भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस गंभीर अनियमितताओं...

एमपी में आसमान से बरस रही आग: खजुराहो सबसे गर्म, भोपाल में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, लू के बीच बारिश का अलर्ट

भोपाल। मप्र में गर्मी अपने तीखे तेवर दिखा रही है। पर्यटन नगरी खजुराहो मंगलवार...