15.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeसभी के लिए बुरी खबर! आज से NHAI ने सभी हाईवेज...

सभी के लिए बुरी खबर! आज से NHAI ने सभी हाईवेज पर टोल चार्ज 5 फीसदी बढ़ाया

Published on

एनएचएआई ने देश भर में टोल दरों में औसतन 5 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। यानी आज से लोगों की जेब पर बोझ बढ़ने वाला है और राजमार्गों का उपयोग करने वाले वाहन चालकों को ज्यादा भुगतान करना होगा। हाईवे यूजर्स फीस का वार्षिक संशोधन पहले एक अप्रैल से लागू होना था, लेकिन लोकसभा चुनावों के कारण इसमें बढ़ोतरी को स्थगित कर दिया दया था। वार्षिक संशोधन औसतन 5 फीसदी के दायरे में रहता है। टोल शुल्क में यह परिवर्तन थोक मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित मुद्रास्फीति में बदलाव से जुड़े रेट्स को संशोधित करने की वार्षिक प्रक्रिया का हिस्सा है।

नई दरें वेबसाइट पर देख सकते हैं
आपको बता दें कि नैशनल हाईवे नेटवर्क पर लगभग 855 उपयोगकर्ता शुल्क प्लाजा हैं, जिन पर राष्ट्रीय राजमार्ग शुल्क (दरों का निर्धारण और संग्रहण) नियम, 2008 के अनुसार उपयोगकर्ता शुल्क लगाया जाता है। आप एनएचएआई की वेबसाइट पर जाकर या एनएचएआई के मोबाइल ऐप डाउनलोड करके अलग-अलग टोल प्लाजा के लिए नई टोल दरें देख सकते हैं। टोल सड़कों के निर्माण और रखरखाव, यातायात प्रबंधन, सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण हैं कि यूजर भुगतान करते हैं। टोल से मिले पैसे का उपयोग सड़कों को बेहतर बनाने और सभी के लिए ज्यादा सुरक्षित और कुशल ट्रांसपोर्ट सिस्टम बनाने में मदद किया जा सकता है।

टोल टैक्स भुगतान के तरीके
यहां बता दें कि टोल नाका पर आप कैश भी दे सकते हैं, लेकिन फास्टैग के मुकाबले इसमें दोगुना देना पड़ता है। वहीं, फास्टैग इलेक्ट्रॉनिक टोल भुगतान प्रणाली है, जो टोल प्लाजा पर रुकने की जरूरत को समाप्त करती है। आप फास्टैग को अपनी कार के विंडस्क्रीन पर लगा सकते हैं और यह टोल प्लाजा से गुजरते समय स्वचालित रूप से कट जाएगा। आप फास्टैग को बैंक, ऑनलाइन या एनएचएआई टोल प्लाजा से खरीद सकते हैं। आपके पास अगर फास्टैग है तो फिर आपको टोल प्लाजा पर रुकने की आवश्यकता नहीं है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...