16.4 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यकाशी विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु, बस में सवार...

काशी विश्वनाथ के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु, बस में सवार 12 यात्रियों की फतेहपुर में हालत बिगड़ी

Published on

फतेहपुर

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में श्रद्धालुओं से भरी बस में अचानक महिला और बच्चों समेत एक दर्जन से अधिक लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर के अनुसार भीषण गर्मी की चपेट में आने से इन लोगों हालत बिगड़ी है। जिनका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, रविवार की रात मुजफ्फरनगर जिले से टूरिस्ट बस में सवार होकर 52 श्रद्धालु वाराणसी के काशी विश्वनाथ के दर्शन करने के लिए निकले थे। बस में सहारनपुर के श्रद्धालु भी सवार थे।

उमस भरी गर्मी से बेहाल हो गए थे श्रद्धालु
बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही बस एनएच-2 पर स्थित थरियाव थाना क्षेत्र के पास पहुंची तो बस में सवार यात्रियों को उमस भरी गर्मी से अचानक घबराहट और उल्टियां शुरू हो गईं। यह देख बस में सवार अन्य श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई।

श्रद्धालुओं की चीख पुकार सुनकर आसपास से गुजर रहे राहगीरों और ग्रामीणों ने इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। इसके बाद सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर डिहाइड्रेशन की समस्या से ग्रसित एक दर्जन से अधिक लोगों को भरती कर इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, सभी श्रद्धालु खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

मरीजों का चल रहा है इलाज
जिला अस्पताल के इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर राजेश कुमार ने बताया कि महिलाओं और बच्चों समेत 11 लोगों को गर्मी के चलते डायरिया और डिसेंट्री की शिकायत हुई थी। जिन्हें भरती कर इलाज किया जा रहा है।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this