10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यमतगणना से पहले विपक्षी नेताओं को प्रशासन कर रहा नजरबंद, अखिलेश यादव...

मतगणना से पहले विपक्षी नेताओं को प्रशासन कर रहा नजरबंद, अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर लगाया

Published on

लखनऊ

चार जून को लोकसभा चुनाव परिणाम आ रहा है। उससे पहले सोमवार रात सवा दस बजे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट करके गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव ने सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और डीजीपी से मिर्जापुर अलीगढ़, कन्नौज के अलावा यूपी में विपक्ष के नेताओं को नजरबंद करने के मामले का तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है।

अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट के साथ एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें विपक्ष के नेता के घर के बाहर पुलिस पहुंचती है और काफी देर बातचीत के बाद चली जाती है। अखिलेश यादव ने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव प्रमुख और उत्तर प्रदेश पुलिस प्रमुख इस बात का तत्काल संज्ञान लें कि मिर्ज़ापुर, अलीगढ़, कन्नौज के अलावा उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों में ज़िलाधिकारी और पुलिस प्रशासन विपक्ष के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को घरों में नज़रबंद करने का अवैधानिक कार्य कर रहे हैं, जिससे वो कल मतगणना में हिस्सा न ले सकें। अपने मत की रक्षा का अधिकार सबको है और तब तो और भी ज़्यादा है, जब कोर्ट द्वारा लगाए गए कैमरों के सामने भी धांधली करने का दुस्साहस करने वाली सरकार सत्ता में हो।

ऐसी घटनाओं को तुरंत रोका जाए और प्रशासनिक रूप से बंद किए गए लोगों को तुरंत मुक्त किया जाए। जब समस्त राजनीतिक दल शांतिपूर्ण तरीक़े से कार्य कर रहे हैं, ऐसे में शासन-प्रशासन भी ऐसा कोई अनैतिक कार्य न करे, जिससे जन-आक्रोश पनपे। आशा है ऐसे पक्षपाती डीएम और प्रशासनिक अधिकारियों को तुरंत हटाया जाएगा और मतगणना को शांति के वातावरण में सम्पन्न कराया जाएगा।

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this