9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्ययूपी में पंजे का दम... अमेठी, रायबरेली ही नहीं, यूपी की इन...

यूपी में पंजे का दम… अमेठी, रायबरेली ही नहीं, यूपी की इन 7 सीटों पर भी कांग्रेस ने दिया BJP को झटका

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटों पर रुझान आने शुरू हो गए हैं. इन रुझानों में कांग्रेस यूपी में अच्छा प्रदर्शन करती दिख रही है. पिछले कई चुनावों में जहां वो दहाई के अंक को भी पाने को तरस रही थी. वहीं इस बार अभी तक वो 7 सीटों पर अच्छी बढ़त बनाए हुए है.

अभी तक के आंकड़ों के मुताबिक समाजवादी पार्टी 35 सीटों पर आगे चल रही है. जबकि बीजेपी 35 सीटों पर आगे है. सपा और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर है. अब कांग्रेस पार्टी किन 7 सीटों पर आगे चल रही है, उनकी बात कर लेते हैं. कांग्रेस सहारनपुर, अमरोहा, सीतापुर, राय बरेली, अमेठी, इलाहबाद और बाराबंकी सीट पर आगे चल रही है.

कांग्रेस यूपी की इन 7 सीटों पर आगे चल रही है
सहारनपुर में इमरान मसूद, अमरोहा में कुंवर दानिश अली, सीतापुर में राकेश राठौड़, रायबरेली में राहुल गांधी, अमेठी में किशोरी लाल, इलाहबाद में उज्जवल रमन सिंह और बाराबंकी सीट पर तनुज पुनिया आगे चल रहे हैं.

कौन कितने वोट से आगे?
सहारनपुर में इमरान मसूद 70,000 वोट के अंतर से आगे हैं. अमरोहा में कुंवर दानिश अली 6000 वोट से आगे हैं. सीतापुर में राकेश राठौड़ 79,000 वोट से आगे हैं. रायबरेली में राहुल गांधी 2 लाख वोट से आगे हैं. अमेठी में किशोरी लाल 62,000 वोट से आगे चल रहे हैं. इलाहबाद में उज्जवल रमन सिंह 27,000 वोट से आगे हैं. बाराबंकी सीट पर तनुज पुनिया 1 लाख 18,000 वोट से आगे हैं.

रायबरेली सीट की बात करें, तो यहां बीजेपी ने राहुल गांधी के खिलाफ दिनेश प्रताप सिंह को उतारा है. वो योगी सरकार में मंत्री भी हैं. साल 2019 के चुनाव में उन्हें सोनिया गांधी के हाथों हार झेलनी पड़ी थी. लेकिन इस बार उनका मुकाबला राहुल गांधी से हो रहा है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...