14.2 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यकंगना के दरवाजे पर जीत की दस्तक, बोलीं- 'किसी और को बैग...

कंगना के दरवाजे पर जीत की दस्तक, बोलीं- ‘किसी और को बैग पैक करने पड़ेंगे अब’, विक्रमादित्य पर कसा तंज

Published on

नई दिल्ली,

लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है. हिमाचल प्रदेश के मंडी से बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को लीड मिलती दिख रही है. वो 70 हजार वोटों से कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य से आगे हैं. कंगना रुझानों में दिख रही अपनी जीत से खुश हैं. उन्होंने इस खास दिन मां का आशीर्वाद लिया. उन्हें ईश्वर का रूप बताया. एक्ट्रेस की मां ने दही शक्कर खिलाकर बेटी का मुंह मीठा किया. एक्ट्रेस ने बल्द्वाड़ा के धवोई में अंबिका माता मंदिर में पूजा अर्चना भी की.

कंगना का विक्रमादित्य पर हमला
कंगना ने कांग्रेस के प्रत्याशी विक्रमादित्य पर निशाना साधा है. अपनी जीत पर कॉन्फिडेंट कंगना कहती हैं- इस तरह की ओछी बातें करने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ेगा. किसी महिला के बारे में ऐसी ओछी बातें करना… जिस तरह से आज भारतीय जनता पार्टी को मंडी से लीड मिली है, बेटियों का ये अपमान मंडी की जनता ने ठीक से नहीं लिया है. जहां तक मेरे मुंबई जाने का सवाल है ये मेरी जन्मभूमि है. यहां मैं लोगों की सेवा में तत्पर रहूंगी. जिस तरह से मोदी जी का सपना है सबका साथ सबका विकास उसमें उनकी सेना बनकर काम करूंगी. तो मैं कहीं नहीं जा रही हूं. हो सकता है किसी और को अपने बस्ते पैक करने पड़े और कहीं जाना पड़े. लेकिन मैं तो कहीं नहीं जाने वाली हूं.

कंगना-विक्रमादित्य में जुबानी जंग
मालूम हो, चुनाव प्रचार के दौरान कंगना और विक्रमादित्य के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली थी. एक्ट्रेस ने विक्रमादित्य को शहजादा, सत्ता के भूखे, चोर और महिला विरोधी बताया था. वहीं कांग्रेस नेता विक्रमादित्य ने बॉलीवुड की क्वीन कंगना को कहा था वो मंडी की नहीं मुंबई की हैं. चुनावी दौरा खत्म होने के बाद मुंबई चली जाएंगी, वो यहां सिर्फ मनोरंजन के लिए आई हैं. उनका बयान था कि कंगना देवभूमि हिमाचल से शुद्ध होकर बॉलीवुड में वापस चली जाएंगी.

विक्रमादित्य की इस बयानबाजी पर कंगना ने नाराजगी जताई थी. उनके मुताबिक, ऐसी बातें किसी भी महिला का अपमान करना जैसा है. विक्रमादित्य को तब अपनी रैली में जवाब देते हुए कंगना ने कहा था, ‘अब वे कह रहे हैं कि मैं अशुद्ध हूं, क्योंकि मैं फिल्म उद्योग में काम करने के बाद यहां आई हूं और मुझे पहले जाकर खुद को शुद्ध करना चाहिए.’

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...