20.4 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीतिविकसित भारत बनाने के लिए काम करते रहेंगे..., एनडीए का नेता चुने...

विकसित भारत बनाने के लिए काम करते रहेंगे…, एनडीए का नेता चुने जाने के बाद फिर अपने अंदाज में दिखे मोदी

Published on

नई दिल्ली

प्रधानमंत्री आवास पर बुधवार को हुई एनडीए की बैठक में सभी दलों ने सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुन लिया है। पीएम आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर हुई बैठक में एनडीए नेताओं ने प्रस्ताव पारित कर कहा, ‘भारत के 140 करोड़ देशवासियों ने पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से देश को हर क्षेत्र में विकसित होते देखा है। बहुत लंबे अंतराल, लगभग 6 दशक के बाद भारत की जनता ने लगातार तीसरी बार पूर्ण बहुमत से सशक्त नेतृत्व को चुना है। हम सभी को गर्व है कि 2024 का लोकसभा चुनाव एनडीए ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एकजुटता से लड़ा और जीता। हम सभी एनडीए के नेता नरेंद्र मोदी को सर्वसम्मति से अपना नेता चुनते हैं।’ एनडीए की बैठक के बाद पीएम मोदी ने कहा कि वे गठबंधन के साथियों के साथ मिलकर 140 करोड़ देशवासियों की सेवा को तैयार हैं और विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करेंगे।

‘एनडीए सरकार ने देश के सर्वांगीण विकास के लिए किया काम’
प्रस्ताव में आगे कहा गया है कि, “मोदी जी के नेतृत्व में एनडीए सरकार भारत के गरीब-महिला-युवा-किसान और शोषित, वंचित व पीड़ित नागरिकों की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। भारत की विरासत को संरक्षित कर देश के सर्वांगीण विकास हेतु एनडीए सरकार भारत के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए कार्य करती रहेगी।”

एनडीए की बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए कहा, हमारे मूल्यवान एनडीए सहयोगियों से मुलाकात की। हमारा गठबंधन राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाएगा और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करेगा। हम भारत के 140 करोड़ लोगों की सेवा करेंगे और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करेंगे।’

एनडीए की बैठक में कौन-कौन मौजूद?
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में पीएम आवास पर हुई बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू नेता नीतीश कुमार, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एवं शिवसेना (शिंदे गुट) के नेता एकनाथ शिंदे, टीडीपी मुखिया चंद्रबाबू नायडू, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से चिराग पासवान, एनसीपी (अजित पवार गुट) से प्रफुल्ल पटेल एवं सुनील तटकरे, अपना दल (एस) से अनुप्रिया पटेल, आरएलडी से जयंत चौधरी, जेडीएस से एचडी कुमारस्वामी, जनसेना पार्टी से पवन कल्याण, हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा से जीतन राम मांझी, असम गण परिषद से अतुल बोरा, आजसू से सुदेश महतो, जेडीयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह एवं जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव संजय झा सहित एनडीए में शामिल अन्य सहयोगी दलों के भी कई नेता मौजूद रहे।

बैठक में मोदी का हुआ स्वागत
एनडीए की बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गुलदस्ता भेंटकर और सभी नेताओं ने तालियां बजाकर प्रधानमंत्री मोदी का अभिनंदन किया। बैठक में मौजूद सभी दलों के नेताओं ने जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में आस्था भी व्यक्त की। पीएम मोदी के बगल में एक तरफ चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार और एकनाथ शिंदे और दूसरी तरफ जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह बैठे नजर आए।

8 जून को पीएम पद की शपथ ले सकते हैं मोदी
बताया जा रहा है कि एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 8 जून को हो सकता है। इससे पहले 7 जून को भाजपा संसदीय दल की बैठक में भाजपा के सभी सांसद मिलकर नरेंद्र मोदी को पार्टी के संसदीय दल के नेता के तौर पर चुनेंगे। इसके बाद एनडीए के सभी सांसदों की बैठक होगी, जिसमें नरेंद्र मोदी को एनडीए संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके अगले दिन 8 जून को नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में पीएम आवास में केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में वर्तमान लोकसभा (17वीं लोकसभा) को भंग करने की सिफारिश को मंजूरी दी गई थी, जिसे राष्ट्रपति ने मंजूर करते हुए वर्तमान लोकसभा को भंग कर दिया है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...