18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीतिराहुल की जबरदस्त रैलियां, प्रियंका ने यूपी में लगाया दम... '99' वाले...

राहुल की जबरदस्त रैलियां, प्रियंका ने यूपी में लगाया दम… ’99’ वाले जीवनदान के लिए कांग्रेस ने बहाया खूब पसीना

Published on

नई दिल्ली:

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे देश के सामने आ गए हैं। नतीजों में बीजेपी को 240 सीटें मिली हैं। बीजेपी का प्रदर्शन 2019 की तुलना में बेहद खराब रहा है। 2019 में बीजेपी को 303 सीटें मिली थी। उधर लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे कांग्रेस केे लिए खुशियों की सौगात लेकर आए हैं। कांग्रेस ने इस बार 99 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस के लिए ये बड़ी उपलब्धि है। कांग्रेस के लिए 99 सीटें किसी संजीवनी से कम नहीं हैं, क्योंकि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 52 सीटों पर सिमट गई थी।

कांग्रेस और इंडिया एलायंस भले ही सरकार बनाने की स्थिति में ना हो, लेकिन कांग्रेस के ग्राफ में जो सीटों का उछाल आया है, उससे कांग्रेस की खोई जमीन काफी हदतक वापस आ गई है। वहीं कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन के लिए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की प्रशंसा का सिलसिला शुरू हो गया है। उधर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’, जबरदस्त चुनावी रैलियों के अलावा यूपी में प्रियंका गांधी की मेहनत के दम पर कांग्रेस को ऑक्सीजन मिली है। कांग्रेस अपना वजूद बचाने में सफल रही है। दरअसल 2023 के मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस पर लोकसभा चुनाव में बेहतर नतीजों का प्रेशर था। वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेता भी तेजी से पार्टी से किनारा कर रहे थे। ऐसे में कांग्रेस का अस्तित्व संकट में आ गया था।

‘भारत जोड़ो यात्रा’ से चमके राहुल
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से राहुल गांधी का कद देश की सियासत में काफी ऊंचा हुआ। राहुल गांधी ने पिछले दो सालों के दौरान भारत जोड़ो यात्रा को दो फेजों में पूरा किया। पहले उत्तर से दक्षिण और फिर पूरब से पश्चिम। इस यात्रा ने उनकी अब तक की राजनीति और उनकी छवि में काफी बदलाव किया। उनके आलोचकों तक ने इस यात्रा का लोहा माना। राहुल गांधी ने अपनी यात्रा के दौरान बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे को लेकर देश के आम आदमी से खुलकर बात की। राहुल गांधी ने I.N.D.I.A. गठबंधन को लेकर भी लचीलापन दिखाया। खुद से पहल कर दूसरे दलों के नेताओं को अपने साथ जोड़ा। साथ ही सीट शेयरिंग से लेकर तमाम मसलों खुलकर बातचीत की। राहुल ने पिछड़े, दलितों की आवाज बनने की कोशिश की। उन्होंने जाति जनगणना का मुद्दा उठाया। चुनाव परिणाम ने साबित किया कि कांग्रेस के उदय के पीछे राहुल गांधी का अहम योगदान है। राहुल गांधी ने इस लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान कुल 107 जनसभाओं और अन्य चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया।

यूपी की जीत में प्रियंका का बड़ा रोल
उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन किया है। जहां वर्ष 2019 के चुनाव में कांग्रेस को यहां केवल एक सीट मिली थी, वहीं इस बार कांग्रेस ने 6 सीटें हासिल की हैं। कांग्रेस की सहयोगी समाजवादी पार्टी 38 सीट पर अपनी बढ़त बनाए हुए है। राहुल गांधी ने इस जीत के लिए उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का धन्यवाद किया। इसके साथ उन्होंने उत्तर प्रदेश मे मिली इस जीत के लिए प्रियंका गांधी की भी प्रशंसा की। राहुल गांधी ने कहा कि यूपी में हमें जबरदस्त जीत मिली है और इसके लिए मैं अपनी बहन प्रियंका को भी धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने यहां खूब काम किया। दरअसल प्रियंका गांधी ने रायबरेली, वाराणसी और अमेठी सीट पर जी तोड़ मेहनत की थी। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक, प्रियंका गांधी ने 55 दिन में 108 जनसभाएं और रोड शो किए। प्रियंका गांधी ने 100 से अधिक मीडिया बाइट्स, एक टीवी इंटरव्यू और पांच प्रिंट इंटरव्यू भी दिए। उन्होंने कुल 6 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में प्रचार किया।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...