10.1 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeभेल न्यूज़पाठशाला परिवार द्वारा कवि सुरेश सोनपुरे "अजनबी" सम्मानित

पाठशाला परिवार द्वारा कवि सुरेश सोनपुरे “अजनबी” सम्मानित

Published on

भोपाल।

साहित्यिक संस्था पाठशाला परिवार का वार्षिक सम्मेलन न्यू राजपूत रेस्टोरेंट खजुरी में संपन्न हुआ। सरस्वती वंदना के पश्चात पाठशाला परिवार के अध्यक्ष दिनेश भोपाली ने अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। अशोक व्यग्र ने पाठशाला परिवार की विभिन्न गतिविधियों,कार्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

द्वितीय सत्र में आमंत्रित रचनाकारों ने उत्कृष्ट रचनाएं प्रस्तुत की। सुपरिचित कवि सुरेश सोनपुरे ने जिंदगी के विभिन्न पक्षों को अनूठे अंदाज में गजल के माध्यम से प्रस्तुत किया।पाठशाला परिवार द्वारा श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निदेशक मध्य प्रदेश उर्दू साहित्य अकादमी डॉ नुसरत मेंहदी थीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक व्यग्र अध्यक्ष शब्दाक्षर राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था भोपाल ने की। डॉ शिवानी चंद्र वरिष्ठ साहित्यकार दिल्ली, वरिष्ठ गीतकार अशोक निर्मल विशिष्ट अतिथि थे।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

बीएचईएल से 11 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त भेल असिस्टेंट इंजीनियर्स एसोसिएशन ने दी विदाई

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल ) भोपाल से शुक्रवार को 11 कर्मचारी अपनी...

बीएचईएल में बीते वित्त वर्ष की सफलता का जश्न, सामूहिक भोज के साथ नई ऊर्जा का संचार

झांसी। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), झांसी इकाई में वित्त वर्ष 2025-26 के शानदार...

बीएचईएल में सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई विदाई

भोपाल। भेल (बीएचईएल), भोपाल के प्रशासनिक भवन में आयोजित एक गरिमामय एवं सादे कार्यक्रम...