— भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण एवं सूखे का निपटारा थीम पर पर्यावरण जागरुकता माह का शुभारंभ, 110 पौधे रौंपे
भोपाल।
विश्व पर्यावरण दिवस पर बीएचईएल भोपाल यूनिट में पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबदृधता प्रदर्शित करते हुए भूमि पुनर्स्थापन, मरुस्थलीकरण एवं सूखे का निपटारा थीम के साथ पूरे कारखाने में पर्यावरण जागरुकता माह का शुभारंभ किया गया। बीएचईएल कारखाना परिसर में जैसे ही सायरन गूंजा वैसे ही अधिकारी और कर्मचारियों अपने—अपने कार्यस्थल पर पर्यावरण सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली। कार्यपालक निदेशक एसएम रामनाथन ने कल्चरण हाल के पास सभी महाप्रबंधकों के साथ अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण सुरक्षा प्रतिज्ञा दिलाई।
इस मौके पर टाउनशिप के बरखेडा क्षेत्र में पौधरोपण कार्यक्रम में महाप्रबंधक मानव संसाधन बीके सिंह, एचएसई विभाग एवं टीसीएल के अफसरों की मौजूदगी में 110 पौधे रौंपे गए। जबकि पर्यावरण जागरुकता माह के दौरान कई कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
