10.6 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीतिअमित शाह की क्या होगी भूमिका? NDA के भीतर क्या कुछ बदल...

अमित शाह की क्या होगी भूमिका? NDA के भीतर क्या कुछ बदल गया, इस तस्वीर को देखिए

Published on

नई दिल्ली

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों के अलग-अलग मायने निकाले जा रहे हैं। हार-जीत के बाद अब नई सरकार के गठन की तैयारियां तेज हो गई हैं। यह लगभग तय है कि अगली सरकार एनडीए की बनने जा रही है। इस बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है इस बात पर जोर कम है। इस बार जोर एनडीए पर है। वजह भी है पार्टी बहुमत से जो दूर है। दिल्ली में बुधवार एनडीए की बैठक हुई और इस बैठक में सर्वसम्मति से नरेंद्र मोदी नेता चुने गए। बैठक के बाद जो तस्वीर सामने आई उसके बाद उस पर चर्चा शुरू है। साथ ही तस्वीर से यह भी पता चल रहा है कि मोदी 3.0 में किसका कद बढ़ने वाला है। 2019 और 5 साल बाद 2024 एनडीए नेताओं की तस्वीर देखने से पता चलता है कि काफी कुछ बदल गया है। नरेंद्र मोदी के करीब दिखने वाले नेता अब दूर दिख रहे हैं। वहीं जो दूर थे वह करीब दिख रहे हैं।

बुधवार एनडीए नेताओं की मीटिंग हुई। मीटिंग की जो तस्वीर सामने आई उसमें पीएम मोदी के ठीक बगल में चंद्रबाबू नायडू और उसके बाद नीतीश कुमार खड़े दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद एनडीए के दूसरे सहयोगी शिवसेना, एनसीपी के नेता नजर आ रहे हैं। तस्वीर में चिराग पासवान, अनुप्रिया पटेल और दूसरे एनडीए के सहयोगी नेता भी नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बीजपी के तीन नेता पीएम मोदी के पास खड़े हैं। मोदी के ठीक बगल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उसके बाद राजनाथ सिंह और फिर अमित शाह। पिछले कार्यकाल में नरेंद्र मोदी के ठीक बगल में अक्सर अमित शाह नजर आते थे लेकिन इस बार यहां दूरी बढ़ गई है। राजनीतिक गलियारों में इसके भी मायने मतलब निकाले जा रहे हैं।

वहीं अब दूसरी तस्वीर पर आते हैं। यह तस्वीर है साल 2019 की। बीजेपी अकेले बहुमत के दम पर सत्ता में आती है। एनडीए नेताओं की इस तस्वीर में कई ऐसे चेहरे नजर आ रहे हैं जो अब उसके साथ नहीं हैं। उद्धव ठाकरे अब बीजेपी के साथ नहीं हैं तो वहीं अकाली दल भी अब एनडीए का हिस्सा नहीं। कुछ ऐसे नेता भी हैं जो इस दुनिया में अब नहीं। वहीं अमित शाह नरेंद्र मोदी के ठीक बगल में नजर आ रहे हैं। वहीं इस बार वाली तस्वीर में अमित शाह थोड़े दूर नजर आते हैं।

इसके अलावा मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में पार्टी मीटिंग हो या फिर सरकार की बैठक, दोनों ही जगहों पर अमित शाह की मौजूदगी नरेंद्र मोदी के ठीक बगल में रहती थी। अब मोदी 3.0 में क्या यह क्रम टूट सकता है। बीजेपी के जीते हुए बड़े नेताओं में किस नेता की क्या भूमिका रहेगी, कौन मंत्री बनता है कौन नहीं, यह अगले कुछ दिनों में पता चल जाएगा लेकिन एक बात क्लियर है कि इस बार तस्वीर जरूर बदली होगी।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...