16.7 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, अजित पवार के 15 विधायक...

महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, अजित पवार के 15 विधायक शरद के संपर्क में, गिरेगी सरकार?

Published on

मुंबई:

लोकसभा चुनाव नतीजों के बाद एक तरफ जहां दिल्ली में नई सरकार को लेकर सरगर्मी है तो वहीं महाराष्ट्र में उलटफेर की आशंका से सियासत गरमा गई है। लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) के 30 सीटें जीतने के बाद एनसीपी के 15 से अधिक विधायक फिर शरद पवार गुट में वापसी कर सकते हैं। शरद पवार के खेमे से रोहित पवार ने यह दावा किया। इस बीच अजित पवार ने विधायकों की बैठक बुलाई है। अगर ऐसा होता है तो एकनाथ शिंदे की अगुवाई में चल ही महायुति सरकार पर संकट बढ़ सकता है। 10 महीने पहले अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार को छोड़कर महायुति में चले गए थे। बारामती में करारी हार के बाद अजित पवार खेमा बैकफुट पर है। अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी को सिर्फ 1 सीट मिली है तो वहीं शरद पवार की नई पार्टी ने नए सिंबल पर 10 सीटें लड़कर 8 पर जीत हासिल की है।

अजित पवार के साथ हैं 40 विधायक
अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पास अभी 40 विधायक हैं। अगर विधायक फिर से शरद पवार के वापसी करते हैं तो निश्चित तौर पर राज्य में नया सियासी संकट खड़ा हो सकता है। महाराष्ट्र विधानसभा में बीजेपी के पास 103 विधायक हैं, जबकि शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और एनसीपी के पास 40-40 विधायक है। 288 सदस्यों वाली विधानसभा में आठ सीटें खाली हैं। अगर एनसीपी के विधायक अपने भविष्य को सुरक्षित करने के लिए वापस लौटते हैं तो कुछ विधायक शिवसेना के भी इस रास्ते पर चल सकते हैं। महाराष्ट्र में अक्टूबर-नवंबर महीने में चुनाव होने हैं। अजित पवार दिल्ली में एनडीए की बैठक में नहीं गए थे। उनकी जगह पर पार्टी की तरफ प्रफुल्ल पटेल, सुनील तटकरे गए थे।

अजित पवार की पार्टी के कम से कम 19 विधायक हमारे पार्टी प्रमुख के संपर्क में हैं। साथ ही अजित पवार की पार्टी के 12 विधायक बीजेपी के संपर्क में हैं। अगले कुछ दिनों में विधायक क्या फैसला लेंगे, इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी।
रोहित पवार, मराठी समाचार चैनल से बातचीत में

फॉर्म में आए एकनाथ खडसे
महाराष्ट्र में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के लिए उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिम्मेदारी ली है। फडणवीस ने इस्तीफे देने की पेशकश की। फडणवीस के इस कदम के बाद फेरबदल की अटकलें शुरू हो गई थीं, हालांकि सूत्रों के अनुसार इस पूरे मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फडणवीस ने फोन पर बात की है। फडणवीस आज रात आठ बजे दिल्ली पहुंचेंगे। वहां उनकी शाह से मुलाकात हो सकती है। इस सब के बीच राज्य की राजनीति में फडणवीस के दुश्मन नंबर-1 माने जाने वाले एकनाथ खडसे फॉर्म में आ गए हैं। वर्तमान में शरद पवार गुट से एमएलसी खडसे का एक विज्ञापन सामने आया है। इसमें उन्हें टाइगर अभी जिंदा है बताया गया है। महाराष्ट्र
में बीजेपी को मजबूत करने वालों में एकनाथ खडसे का नाम लिया जाता है। उन्होंंने फडणवीस से मतभेद के बाद पार्टी छोड़ दी थी।

Latest articles

निजी कंपनी में तिलक-बिंदी और कलावा पर ‘बैन’, हिंदू उत्सव समिति का जोरदार प्रदर्शन

भोपाल। राजधानी के एमपी नगर स्थित एक निजी कंपनी में कर्मचारियों के धार्मिक प्रतीकों...

कर्ज चुकाने पहुंचे किसान पर ही बढ़ा ब्याज का बोझ, नियमों में फंसे किसान परेशान

भोपाल। मप्र में सहकारिता विभाग के नियम और गेहूं खरीदी की तारीखों के बीच...

बीजेपी पार्षद के ‘लापता’ होने के बंटे पम्पलेट्स जानकारी देने वाले को 5 हजार का इनाम घोषित

भोपाल। राजधानी के वार्ड-61 (अवधपुरी क्षेत्र) में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई,...

बुजुर्ग महिला से लूट करने वाला नकाबपोश बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने नटखट चौक पर निकाला जुलूस

भोपाल। राजधानी में एक बुजुर्ग महिला को निशाना बनाकर लूटपाट करने वाले शातिर अपराधी...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...