6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यउत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले की UP STF ने शासन...

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले की UP STF ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, Reexam की नई तारीख भी तय!

Published on

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसटीएफ ने अपनी रिपोर्ट शासन को सौंप दी है। रिपोर्ट में पेपर लीक करने वाले गिरोह के सदस्यों के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट में सुरक्षा में कहां चूक हुई इसका भी जिक्र किया गया है। बता दें कि एसटीएफ की मेरठ यूनिट पेपर लीक से जुड़े एक मुकदमे की अभी विवेचना कर रही है। हालांकि पेपर छापने वाली प्रिंटिंग प्रेस का मालिक अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है।

बीते दिनों एसटीएफ ने शासन को सौंपी अपनी रिपोर्ट में पेपर लीक करने वाले गिरोह के सदस्यों का जिक्र किया है। वहीं गिरफ्तारी और गैंग के सदस्यों के बारे में जानकारी देने के साथ ही सुरक्षा में हुई चूक के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। गौरतलब है कि यूपी पुलिस की इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कांस्टेबल के कुल 60244 पदों पर कैंडिडेट्स की भर्ती होनी थी। जिसके लिए 17 और 18 फरवरी 2024 परीक्षा हुई थी। दो शिफ्टों में हुए पेपर को बाद में लीक हो जाने के कारण रद्द कर दिया गया था सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस परीक्षा को आगामी छह महीने में कराने के आदेश दिए थे।

जुलाई या अगस्त में हो सकते हैं एग्जाम
माना जा रहा है कि यूपी पुलिस भर्ती एंव प्रोन्नति बोर्ड जल्द ही सिपाही भर्ती परीक्षा की नई तारीख की घोषणा कर सकता है। लोकसभा चुनावों के रिजल्ट आने के बाद अब एक बार फिर उत्तर प्रदेश का युवा कांस्टेबल भर्ती की दोबारा परीक्षा की तारीखों के ऐलान का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि सिपाही भर्ती परीक्षा का आयोजन जुलाई या अगस्त में हो सकता हैं। बता दें कि 17 और 18 फरवरी 2024 को उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। दोनों दिन 2-2 शिफ्टों में हुए एग्जाम को बाद में पेपर लीक की कारण रद कर दिया गया था।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...