7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान अच्छा भाई, साझेदार... शहबाज से मिलकर जिनपिंग ने थपथपाई पीठ, चीन...

पाकिस्तान अच्छा भाई, साझेदार… शहबाज से मिलकर जिनपिंग ने थपथपाई पीठ, चीन के मजबूत समर्थन का दिया भरोसा

Published on

बीजिंग:

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को बीजिंग में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की। इस दौरान जिनपिंग ने चीन पाकिस्तान के साथ मिलकर एक-दूसरे का दृढ़तापूर्वक समर्थन करने, सहयोग को मजबूत करने और रणनीतिक समन्वयक को गहरा करने के लिए काम करने के लिए तैयार है। शी जिनपिंग ने शहबाज शरीफ के साथ बीजिंग में अपनी बैठक के दौरान ये बातें कहीं। कर्ज में डूबे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ पांच दिवसीय यात्रा पर चीन पहुंचे हुए हैं। इस दौरान उनकी कोशिश कंगाल पाकिस्तान के लिए चीन से अनुदान हासिल करने की भी है।

पाकिस्तान को बताया अच्छा भाई
चीन की स्टेट काउंसिल ने दोनों नेताओं की बैठक के बाद जारी बयान में कहा, चीन-पाकिस्तान की रणनीतिक साझेदारी लगातार गहरी हुई है और मजबूत आंतरिक प्रेरक शक्ति और विकास की व्यापक संभावनाओं के साथ ठोस सार्वजनिक समर्थन प्राप्त कर रही है। जिनपिंग ने कहा, ‘चीन और पाकिस्तान पहाड़ों और नदियों से जुड़े पड़ोसी हैं, अच्छे दोस्त हैं, जो विश्वास और न्यायप्रियता साझा करते हैं। एक अच्छे साझेदार और अच्छे भाई हैं जो एक-दूसरे की मदद और सुख-दुख साझा करते हैं।’

समर्थन का दिया भरोसा
चीनी राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘बीजिंग नए युग में साझा भविष्य के साथ एक करीबी चीनी-पाकिस्तानी समुदाय के निर्माण में तेजी लाने और क्षेत्रीय शांति, स्थिरता, विकास और समृद्धि में अधिक योगदान देने के लिए तैयार है।’ इससे पहले पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को ही अपने चीनी समकक्ष ली कियांग से मुलाकात की थी। इस दौरान दोनों ने सभी स्तरों पर द्विपक्षीय सहयोग के साथ उच्च-स्तरीय आदान-प्रदान बनाए रखने पर सहमति जाहिर की।

प्रीमियर ली के साथ मुलाकात में शहबाज शरीफ ने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) को दुश्मनों से बचाने की कसम खाई। इसके साथ ही शरीफ ने पाकिस्तान में चीनी परियोजना में काम कर रहे चीन के नागरिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया। पाकिस्तान में हाल के दिनों में चीन के नागरिकों को निशाना बनाकर हमले बढ़े हैं। बीते मार्च में एक बड़े आत्मघाती हमले में पांच चीनी इंजीनियरों की मौत हो गई थी। इस हमले से चीन बुरी तरह भड़क उठा था और पाकिस्तान को फटकार लगाई थी।

 

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...