भोपाल।
भेल कारख़ाना मे पानी की सप्लाइ पाईप लाइन से उपलब्ध कराने के साथ—साथ जगह—जगह उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संप बनाए गए है, लेकिन गर्मियों मे पानी की अधिक आवश्यकता अधिक होने की वजह से टैंकर से भी पानी की व्यवस्था की जाती है।
भेल कारखाने मे चल रहे पानी के टैंकर का ठेका कंपनी की पॉलिसी एवं नियमों के तहत ओपन टेंडर से जेम के माध्यम से किया गया है। उक्त ठेके के नियम एवं शर्तो के अनुसार ठेकेदार को चार हजार लीटर या उससे अधिक के क्षमता के टैंकर का कारखाने के संचालन करना है। ठेके के नियम एवं शर्तों मे कहीं भी टैंकर के चक्कों की संख्या निर्धारित नहीं की गई है।
