भोपाल।
बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल की एमएससी गणित की छात्रा अंकिता पाटकर ने एमपीपीएससी परीक्षा मे़ प्रथम रेंक प्राप्त कर टॉप किया है तथा डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित हो गईं हैं।
अंकिता ने 2020 में इस महाविद्यालय में आयोजित एमएससी गणित की परीक्षा में नियमित विद्यार्थी के रूप में सम्मिलित होकर प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 2021 में आयोजित पीएससी परीक्षा के हाल ही में घोषित परिणामों में प्रथम रेंक प्राप्त की है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष गणित डा अर्चना जैन एवं प्राचार्य डा संजय जैन सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने अंकिता को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।
