16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्य'नीतीश कुमार अगर मोदी के पांव छू सकते हैं, तो लालू यादव...

‘नीतीश कुमार अगर मोदी के पांव छू सकते हैं, तो लालू यादव के भी…’ दरभंगा में बोले पप्पू यादव

Published on

दरभंगा,

बिहार के दरभंगा में नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, नीतीश कुमार अगर मोदी जी के पांव छू सकते हैं, तो नीतीश कुमार को लालू यादव के भी पांव छूने चाहिए. साथ ही नरेंद्र मोदी को नई सरकार बनाने के लिए बधाई दी और कहा कि नई सरकार मोदी की नहीं बल्कि NDA की सरकार होगी.

शुक्रवार को दरभंगा पहुंचे पूर्णिया से निर्दलीय नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव ने मीडिया से बात करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर बड़ा तंज किया. वहीं, नरेंद्र मोदी की बनने वाली नई सरकार पर भी सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा, यह सरकार ज्यादा दिन नहीं चलेगी, बल्कि एक साल में ही गिर जाएगी. नई सरकार में किसी तरह के नफरत, हिन्दू-मुसलमान वाली बात न हो. बल्कि गांव, घर, शिक्षा और रोजगार की बात हो.

‘नितीश कुमार को सभी बड़े के पांव छूने चाहिए’
पप्पू यादव ने आगे कहा, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नरेंद्र मोदी लगभग एक ही उम्र के हैं. वे अगर मोदी जी के पांव छू सकते हैं, तो नितीश कुमार को सभी बड़े के पांव छूने चाहिए. पप्पू यादव ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने संसदीय छेत्र पूर्णिया को तीन माह में भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे. अगर पूर्णिया में भ्रष्टाचार खत्म नहीं कर पाए, तो खुद सांसद के पद से भी इस्तीफा दे देंगे.

‘पप्पू यादव ने JDU के संतोष कुमार को हराया’
बता दें कि लोकसभा चुनाव के दौरान बिहार की एक सीट को लेकर खूब चर्चा रही. यह सीट थी पूर्णिया लोकसभा सीट. इस सीट से पप्पू यादव इंडिया ब्लॉक की ओर से टिकट के दावेदार थे. लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की विधायक बीमा भारती को उम्मीदवार बना दिया, तो पप्पू निर्दलीय ही मैदान में कूद पड़े.

पप्पू यादव ने कांटे के मुकाबले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी जेडीयू के संतोष कुमार 16 हजार वोट से अधिक के अंतर से हरा दिया. आरजेडी उम्मीदवार बीमा भारती तीसरे स्थान पर रहीं. 2010 में सूबे की बांका लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव के बाद यह पहला मौका है जब बिहार की किसी सीट से कोई निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव जीतकर संसद पहुंचेगा.

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...