16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीय'भारत ही नहीं, पाकिस्‍तान के लिए भी अच्‍छे हैं पीएम मोदी'... PAk...

‘भारत ही नहीं, पाकिस्‍तान के लिए भी अच्‍छे हैं पीएम मोदी’… PAk बिजनेसमैन ने की जमकर तारीफ!

Published on

नई दिल्‍ली ,

लोकसभा चुनाव में NDA को बहुमत मिलने के बाद नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं. 9 जून यानी कल शाम को शपथ ग्रहण होगा, जिसमें पीएम मोदी के साथ मंत्री भी शपथ लेंगे. नरेंद्र मोदी को एक बार फिर भारत का प्रधनमंत्री चुने जाने से एक पाकिस्‍तानी अमेरिकी बिजनेसमैन काफी खुश हैं. उन्‍होनें हाल ही में एक बयान में भारत के नवनिर्वाचित प्रधानमंत्री की सराहना की है.

भारत में नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से हर कोई वाकिफ होगा, लेकिन अब पाकिस्‍तान-अमेरिकी बिजनेसमैन ने कहा है कि नरेंद्र मोदी का एक बार फिर प्रधानमंत्री बनना न केवल भारत में बल्कि पूरे दक्षिण एशिया क्षेत्र में स्थिरता की गारंटी हैं. कारोबारी साजिद तरार ने मोदी की नेतृत्‍व की सराहना की और भारत की स्थिरता बनाए रखने और संभावित अस्थिरता को रोकने में महत्‍वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया.

पाकिस्‍तान-भारत में संबंध अच्‍छे होने की उम्‍मीद
बिजनेस टुडे के मुताबिक, तरार ने कहा कि भारत के भविष्य की स्थिरता के लिए मोदी का नेतृत्व आवश्यक है. उन्होंने राजनीतिक उथल-पुथल को रोकने और देश के संविधान को बनाए रखने के लिए एक मजबूत नेता हैं. उन्होंने आगे कहा कि मोदी का नेतृत्व भारत की स्थिरता और भविष्य की संभावनाओं की गारंटी है. मोदी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद तरार ने कहा कि पाकिस्‍तान के लोग दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार की उम्‍मीद कर रहे हैं.

मोदी पाकिस्‍तान के लिए भी अच्‍छे
उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ओर से बधाई संदेश न मिलने पर निराशा जताई और मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शरीफ के शामिल होने की उम्मीद जताई. तरार ने मोदी के खिलाफ लगाए गए आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताते हुए कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि पाकिस्तान के लिए भी फायदेमंद हैं. उन्होंने मोदी के निरंतर नेतृत्व में दोनों देशों के बीच व्यापार और बेहतर संबंधों को बढ़ने की संभावना है.

चीन का प्रतिनिधि ना बने पाकिस्‍तान
गौरतलब है कि पाकिस्तान के सामने कई चुनौतियां हैं, जिनमें राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक संकट शामिल हैं. तरार ने कहा कि भारत से संबंध अच्‍छे करने हैं तो चीन के प्रतिनिधि बनने से दूर रहना होगा. उन्होंने नई दिल्ली के साथ संबंधों को मजबूत करने और आंतरिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से हल करने के लिए पाकिस्तान में मजबूत नेतृत्व की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्‍होंने भारत और पाकिस्‍तान के बीच मुद्दों को सुलझाने और व्‍यापार को बढ़ाने के लिए कहा.

Latest articles

बटाला को 176 करोड़ की सौगात: सीएम भगवंत मान ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोले- ‘विपक्षी दल परिवार बचाने में जुटे’

बटाला। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को बटाला में 176.91 करोड़ रुपये...

मिनाल रेसीडेंसी की गैस एजेंसी में बड़ा फर्जीवाड़ा: बिना डिलीवरी उपभोक्ताओं को भेजे मैसेज

भोपाल। जेके रोड स्थित मिनाल रेसीडेंसी की 'फिनिक्स गैस एजेंसी' (एचपी) में स्टॉक हेरफेर...

छोटे तालाब में डूबने से 15 वर्षीय किशोर की मौत, 24 घंटे बाद बरामद हुआ शव

भोपाल। राजधानी के तलैया थाना क्षेत्र स्थित छोटे तालाब में शुक्रवार को नहाने गया...

बैरसिया के बेटे ने किया नाम रोशन, बन गए डॉक्टर, मिली एमबीबीएस की डिग्री

भोपाल। बैरसिया जिला भोपाल के रामचन्द्र मनावत के पोते और अजय मनावत के पुत्र...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...