17.2 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराज्यगजब: बिहार में ट्रेन को धक्का देकर आग से बचाया, अब हो...

गजब: बिहार में ट्रेन को धक्का देकर आग से बचाया, अब हो रही वाहवाही

Published on

लखीसराय

बिहार के पटना-हवड़ा रूट पर किऊल जंक्शन पर एक ट्रेन में आग लग गई। ट्रेन की बोगियां धू-धूकर जलने लगी। ट्रेन में यात्री भी सवार थे। सबसे पहले उन्होंने अपनी जान बचाई। इसके बाद रेलवे को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड को आने में समय लग रहा था। तब तक यात्रियों ने हिम्मत दिखाई। जिन दो बोगियों में आग लगी उसे ट्रेन से अलग कर दिया। फिर बाकी ट्रेन के बोगियों को लगे धक्का देने। इसके बाद ट्रेन पटरी पर खिसकने लगी। इसका नतीजा ये रहा कि पूरी ट्रेन खाक होने से बच गई। ट्रेन को धक्का देते देखकर किसी यात्री ने इसका वीडियो बना लिया। अब लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं।

ट्रेन को धक्का देकर आग से बचाया
लखीसराय जिले के किऊल जंक्शन पर ट्रेन के डिब्बों को आग से बचाने के लिए एकता की मिसाल देखने को मिली। लोगों ने मिलकर ट्रेन को धक्का दिया। फिर पटरी पर ट्रेन चलने लगी। इसका नतीजा ये रहा कि पूरी की पूरी ट्रेन आग की चपेट में आने से बच गई। अगर यात्रियों ने ऐसा नहीं किया होता तो जब तक फायर ब्रिगेड की टीम आती, तब तक पूरी ट्रेन जलकर राख हो जाती।

आग से पूरी ट्रेन को बचा लिया गया
दरअसल, किऊल जंक्शन पर गुरुवार को शाम के वक्त पटना-जसीडीह मेमू ट्रेन में अचानक आग लग गई। इंजन और दो बोगियां जलने लगी। ट्रेन स्टाफ को कोई उपाय नहीं सूझ रहा था। फायर ब्रिगेड को सूचना तो दे दी गई, मगर ट्रेन को जलते देख यात्रियों से रहा नहीं गया। उन्होंने ट्रेन स्टाफ की हौसला अफजाई की और पूरी ट्रेन को आग लगी बोगियो से अलग कर दिया। अब सवाल था कि ट्रेन को कैसे बचाया जाए, उसे आग से कैसे दूर किया जाए। इसके बाद सैकड़ों लोगों ने एक साथ ट्रेन को धक्का दिया और वो पटरी पर खिसकने लगी। इसके बाद कुछ लोगों ने हाथ बंटाया और ट्रेन के बोगियों को आग से बचा लिया गया।

यात्रियों ने दिखाई एकजुटता और बच गई ट्रेन
बताया जा रहा है कि पटना से जसीडीह की ओर जा रही मेमू पैसेंजर ट्रेन जैसे ही किऊल जंक्शन पर रुकी, उसके इंजन से आग की लपटें उठने लगी। आग इतनी तेज थी कि जल्द ही उसने दो डिब्बों को अपनी चपेट में ले लिया। इसके बाद लोगों की एकजुटता और साहस ने पूरी ट्रेन को आग से बचा लिया।

Latest articles

बीएचईएल में जनगणना-2027 के प्रथम चरण प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ

भोपाल। भारत सरकार द्वारा आयोजित की जा रही ‘जनगणना-2027’ के प्रथम चरण को सफल...

भोपाल में शिक्षक भर्ती को अभ्यर्थियों ने किया बवाल, पुलिस से झड़प, कई अभ्यर्थी घायल

भोपाल। भोपाल में शिक्षक भर्ती को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के...

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...