11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराजनीतिशिवराज, राजनाथ, सिंधिया, चिराग, जयंत... मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास...

शिवराज, राजनाथ, सिंधिया, चिराग, जयंत… मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास आने लगे फोन

Published on

नई दिल्ली,

नरेंद्र मोदी के शपथ लेने से पहले मोदी कैबिनेट के संभावित मंत्रियों के पास फोन पहुंचने लगे हैं. हालांकि अभी तक आधिकारिक रूप से कुछ भी सामने नहीं आया है. सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि बीजेपी नेता पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, जेडीएस नेता कुमारस्वामी, HAM केजीतन राम मांझी, RLD नेता जयंत चौधरी, एलजेपी (आर) के चीफ चिराग पासवान, जेडीयू नेता रामनाथ ठाकुर और अपना दल की अनुप्रिया पटेल को बताया गया कि उन्हें कैबिनेट की शपथ लेनी हैं.

अभी तक आ चुके हैं इन सांसदों के पास फोन

1  राजनाथ सिंह बीजेपी
2 नितिन गडकरी बीजेपी
3 पीयूष गोयल बीजेपी
4 ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी
5 रक्षा खडसे बीजेपी
6 जितेंद्र सिंह बीजेपी
7 सर्बानंद सोनोवाल बीजेपी
8 धर्मेंद्र प्रधान बीजेपी
9 शिवराज सिंह चौहान बीजेपी
10 एस जयशंकर बीजेपी
11 जी किशन रेड्डी बीजेपी
12 किरण रिजिजू बीजेपी
13 बंडी संजय कुमार बीजेपी
14 गिरिराज सिंह बीजेपी
15 हरदीप सिंह पुरी बीजेपी
16 अर्जुनराम मेघवाल बीजेपी
17 हर्ष मल्होत्रा बीजेपी
18 जितिन प्रसाद बीजेपी
19 नित्यानंद राय बीजेपी
20 शोभा करंदलाजे बीजेपी
21 अजय टम्टा बीजेपी
22 ललन सिंह जेडीयू
23 जीतनराम मांझी HAM
24 कुमारस्वामी जेडीएस
25 रामनाथ ठाकुर जेडीयू
26 चिराग पासवान LJP (R)
27 अनुप्रिया पटेल अपना दल (एस)
28 जयंत चौधरी आरएलडी
29 प्रताप राव जाधव शिवसेना (शिंदे)
30 मोहन नायडू टीडीपी
31 पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी टीडीपी
32 राव इंद्रजीत सिंह बीजेपी
33 मनोहर लाल खट्टर बीजेपी
34 शांतुनु ठाकुर बीजेपी
35 अश्विनी वैष्णव बीजेपी
36 मनसुख मांडविया बीजेपी
37 कृष्णपाल गुर्जर बीजेपी
38 अन्नपूर्णा देवी बीजेपी
39 रवनीत सिंह बिट्टू बीजेपी
40 भागीरथ चौधरी बीजेपी

बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी LJPR ने बिहार में पांच सीटों पर चुनाव लड़ा था और पांचों पर जीत हासिल की थी. चिराग खुद हाजीपुर से चुनाव जीते थे. वहीं नितिन गडकरी एक बार फिर नागपुर से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं. गडकरी लगातार दो बार से मोदी सरकार में मंत्री रहे हैं. वहीं जेडीयू सांसद रामनाथ ठाकुर राज्यसभा से सदस्य हैं.

अनुप्रिया पटेल की अपना दल (सोनेलाल) ने दो सीटों पर चुनाव लड़ा था, जिसमें से अनुप्रिया पटेल अपनी ही सीट जीत सकी थी. वहीं जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के खाते में एनडीए से एक ही सीट गई थी और इस सीट (गया) से वह खुद चुनाव लड़े और जीतकर संसद पहुंचे हैं. जयंत चौधरी की पार्टी को दो सीटें मिली थीं और दोनों ही सीटों (बागपत और बिजनौर) पर उनकी पार्टी विजयी रही. जयंत चौधरी खुद राज्यसभा सांसद हैं.

टीडीपी कोटे से ये सांसद बनेंगे मंत्री
टीडीपी ने अपने कोटे के मंत्रियों के नाम की घोषणा कर दी है. टीडीपी नेता जयदेव गल्ला ने X पर एक पोस्ट करते हुए बताया कि उनकी पार्टी को मोदी 3.0 मंत्रिपरिषद में एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का बर्थ मिला है. तीन बार के सांसद राम मोहन नायडू टीडीपी कोटे से नवगठित केंद्रीय मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री होंगे और पी चन्द्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री होंगे.

शपथ से पहले मंत्री परिषद के सदस्यों से मिलेंगे मोदी
नरेंद्र मोदी शपथग्रहण समारोह से पहले नए मंत्रीपरिषद के सदस्यों के साथ अपने आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर मुलाकात करेंगे. शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. जब प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण चल रहा होगा, उस वक्त राजधानी दिल्ली और राष्ट्रपति भवन के आसपास सुरक्षा का अभेद्य चक्र बना होगा.

अगले दो दिन तक नई दिल्ली इलाका नो फ्लाइंग जोन रहेगा. दिल्ली पुलिस के तीन हजार जवान, अर्धसैनिक बलों की 15 कंपनियां, NSG, SPG और इंटेलिजेंस विंग के अधिकारियों की तैनाती की गई है. शाम 5 बजे से मेहमानों का राष्ट्रपति भवन पहुंचना शुरू हो जाएगा. शपथ ग्रहण 7:15 पर शुरू होगा

 

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...