11.4 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्य'अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई सरकार नहीं', अखिलेश...

‘अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई सरकार नहीं’, अखिलेश ने बीजेपी पर कसा तंज

Published on

लखनऊ,

मोदी सरकार 3.0 के शपथग्रहण की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं. जिन सांसदों को मंत्री पद की शपथ लेनी है, उन्हें फोन आने लगे हैं. चूंकि बीजेपी को इस बार बहुमत नहीं मिला है. इसलिए दूसरे दलों को भी ज्यादा कैबिनेट बर्थ देनी पड़ रही है. इसको लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज कसा है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा, “ऊपर से जुड़ा कोई तार नहीं, नीचे कोई आधार नहीं, अधर में जो है अटकी हुई वो तो कोई ‘सरकार’ नहीं.”

बता दें कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. जहां सपा को 37 सीटों पर जीत मिली है, वहीं बीजेपी के खाते में 33 सीट आई हैं. इसके अलावा कांग्रेस को छह, आरएलडी को दो, अपना दल (एस) को एक और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को एक सीट मिली है. जबकि बहुजन समाज पार्टी का खाता भी नहीं खुला है.

यूपी में कई केंद्रीय मंत्री हारे चुनाव
पिछले चुनाव में बीजेपी को 62 सीटें मिली थीं. इस बार के चुनाव में बीजेपी को 29 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है. वहीं अपना दल (एस) को भी एक सीट का नुकसान हुआ है. जबकि आरएलडी को दो सीटों का फायदा हुआ है. क्योंकि पिछले चुनाव में आरएलडी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. इस बार यूपी में बीजेपी के कई मंत्री भी चुनाव हारे हैं. जिनमें अमेठी से स्मृति ईरानी, खीरी से अजय मिश्र टेनी, फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति, इटावा से रामशंकर कठेरिया शामिल हैं.

बीजेपी को 240, कांग्रेस को 99 पर जीत
वहीं अगर 543 सीटों की बात करें तो बीजेपी को 240, कांग्रेस 99, समाजवादी पार्टी 37, तृणमूल कांग्रेस 29, डीएमके 22, टीडीपी को 16, जेडीयू को 12, शिवसेना (यूबीटी) को 9, एनसीपी (शरद पवार) को आठ, शिवसेना को 7, एलजेपी रामविलास को 5, YSRCP को 4, आरजेडी को 4, सीपीआईएम को 4, IUML-AAP-JMM को 3-3-3 सीटें मिली हैं. इसके अलावा पवन कल्याण की जनसेना, CPIML, JDUS, RLD, JKN को 2-2-2-2-2 सीटें मिली हैं. कुछ पार्टियों को एक-एक और 7 निर्दलीय इस चुनाव में जीते हैं.

Latest articles

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

ग्रीनको सर्टिफिकेशन के लिए तीन सदस्‍यीय ऑडिटर दल ने किया ऑडिट

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में मै.सीआईआई (CII) द्वारा पर्यावरण के मानकों के अनुसार ग्रीनको सर्टिफिकेशन...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...