14 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यओडिशा में शपथ ग्रहण की तारीख बदली, अब 12 जून को नई...

ओडिशा में शपथ ग्रहण की तारीख बदली, अब 12 जून को नई सरकार लेगी शपथ

Published on

भुवनेश्वर,

ओडिशा में नई सरकार 12 जून को शपथ लेगी. पहले 10 जून को शपथ ग्रहण समारोह होने वाला था. चूंकि, ओडिशा में भी इस बार बीजेपी बहुमत में है और वहां भी बीजेपी का सरकार बनने वाली है. साथ ही एक दिन पहले यानी 9 जून को दिल्ली में नई केंद्र सरकार का शपथ ग्रहण समारोह है. तीसरी बार पीएम मोदी प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं. संभावना है इसी वजह से ओडिशा का शपथ ग्रहण कार्यक्रम की टाइमिंग बदल गई है.

न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा के चीफ सेक्रेट्री प्रदीप कुमार जेना ने कहा कि नई सरकार जल्द की शपथ लेगी. अगले कुछ दिनों शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो जाएगा. हमें उम्मीद है कि इस कार्यक्रम में भाग लेने कई बड़े गेस्ट भी भुवनेश्वर पहुंचेंगे. इसको लेकर तैयारी चल रही है. चीफ सेक्रेट्री ने बताया कि ओडिशा में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में करीब 30 हजार मेहमानों के आने की संभावना है. इतने भव्य कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं.

बीजेपी ने ओडिशा में हुए विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर करते हुए 78 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेडी सिर्फ 51 सीटें ही जीत सकी थी. 9 जून को नरेंद्र मोदी के तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री का चयन किए जाने की संभावना है. ओडिशा में भाजपा ने 21 लोकसभा सीटों में से 20 पर जीत हासिल की है. इस पर ​​सामल ने कहा कि वह ओडिशा भाजपा के अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण समारोह की व्यवस्था करने में सब के साथ समन्वय कर रहे हैं.

Latest articles

मध्य प्रदेश में सूरज के तेवर गए तीखे, पारा 43 डिग्री तक पहुंचा

भोपाल। मध्य प्रदेश में अब गर्मी ने पूरी तरह अपना असर दिखाना शुरू कर...

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

राज्यमंत्री गौर ने किया 6.20 करोड़ की लागत के सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन

अयोध्या बायपास से विदिशा की कनेक्टिविटी और सुलभ करेगी 3 किलोमीटर लंबी सड़क भोपाल। पिछड़ा...

More like this

बटाला को ₹176 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात, सीएम मान ने की नए बस स्टैंड की घोषणा

सुखबीर बादल पर परिवार को बचाने के आरोप लगाए गुरदासपुर। पंजाब में गुरदासपुर के बटाला...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...