12.2 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीययूक्रेन युद्ध में मारे गए दो भारतीय, रूसी सेना में हुए थे...

यूक्रेन युद्ध में मारे गए दो भारतीय, रूसी सेना में हुए थे भर्ती, विदेश मंत्रालय सख्त

Published on

मॉस्को

रूसी सेना में भर्ती हुए दो भारतीय यूक्रेन में जारी युद्ध में मारे गए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा कि सरकार ने रूस के साथ इस मुद्दे को उठाया है और कहा है कि रूसी सेना में भारतीयों की भर्ती तुरंत रोकी जाए। इसके साथ ही वर्तमान में रूसी सेना में शामिल सभी भारतीयों को वापस लौटने की अनुमति दी जाए। मंत्रालय ने लोगों से रूस में नौकरी करते समय सावधानी बरतने को भी कहा है।

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, “विदेश मंत्रालय और मॉस्को में भारतीय दूतावास ने रूसी सेना में शामिल सभी भारतीय नागरिकों की जल्द रिहाई और वापसी के लिए क्रमशः नई दिल्ली में रूसी राजदूत और मॉस्को में रूसी अधिकारियों के साथ इस मामले को मजबूती से उठाया है।” बयान में कहा गया है, “भारत ने यह भी मांग की है कि रूसी सेना द्वारा हमारे नागरिकों की किसी भी तरह की और भर्ती पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। ऐसी गतिविधियां हमारी साझेदारी के अनुरूप नहीं होंगी।”

विदेशी नागरिकों की भर्ती कर रहा रूस
यूक्रेन युद्ध में बड़े पैमाने पर सैनिकों के मारे जाने से परेशान रूस व्यापक पैमाने पर विदेशी सैनिकों की भर्ती कर रहा है। रूसी सेना में भारत के अलावा नेपाली नागरिक भी बड़ी संख्या में काम कर रहे हैं। इसके अलावा अफ्रीकी देशों और पूर्वी एशियाई देशों के नागरिक भी बड़ी संख्या में काम कर रहे हैं। विदेशी नागरिकों को रूसी सेना में कोई बड़ी जिम्मेदारी नहीं दी गई है। उनका काम सिर्फ अग्रिम मोर्चों पर रूसी सेना के साथ मिलकर लड़ाई लड़ना और सप्लाई चेन को बनाए रखना है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...