6.5 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयमोदी के पीएम बनने पर जिनपिंग ने साधी चुप्पी, घिरे तो चीनी...

मोदी के पीएम बनने पर जिनपिंग ने साधी चुप्पी, घिरे तो चीनी दूतावास के बदले सुर, सफाई

Published on

बीजिंग

नरेंद्र मोदी ने इस रविवार को भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली है। लगातार तीसरी बार पीएम बनने पर नरेंद्र मोदी को दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों ने बधाई दी है। वहीं भारत के पड़ोसी चीन की सत्ता में सर्वेसर्वा शी जिनपिंग ने चुप्पी साधे रखी। शी जिनपिंग की ओर से मोदी को बधाई नहीं दिए जाने की चीन और भारत में ही नहीं कई देशों की मीडिया में चर्चा हुई। इसे दोनों देशों के तनावपूर्ण रिश्तों को और खराब करने की तरह से देखा गया। आलोचना होने पर चीन की ओर से सफाई दी गई कि जिनपिंग चीन के राष्ट्रपति हैं और नरेंद्र मोदी ने पीएम पद की शपथ ली है। ऐसे में उनके चीनी समकक्ष ली कियांग ली ने मोदी को बधाई दी है।

चीन की ओर से ये सफाई आने के बाद शी जिनपिंग और ज्यादा घिर गए। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने उनके बयानों के स्क्रीनशॉट वायरल कर दिए, जिसमें उनकी ओर से बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और पाक पीएम शहबाज शरीफ को शपथ लेने पर बधाई दी थी। सोशल यूजर्स ने सवाल किया कि क्या पीएम के पीएम को बधाई देने का नियम सिर्फ भारत के लिए ही है। कुछ महीने पहले तक तो जिनपिंग दूसरे पड़ोसी देशों के प्रधानमत्रियों को बधाई दे रहे थे।

चीनी दूतावास ने जारी किया बयान
राष्ट्रपति जिनपिंग के नरेंद्र मोदी को बधाई ना देने के मामले को ठंडा करने के लिए अब चीनी दूतावास की ओर से बयान जारी किया गया है। भारत में चीनी दूतावास के प्रवक्ता ने स्टेटमेंट में कहा है कि चीन और भारत महत्वपूर्ण पड़ोसी देश हैं। ऐसे में बॉर्डर विवाद समेत सभी प्रासंगिक मुद्दों को ठीक से संभाला जाना चाहिए। भारत चीन के मजबूत और स्थिर संबंध सिर्फ दोनों देशों के ही नहीं पूरे क्षेत्र में शांति और विकास के लिए जरूरी हैं। चीन पड़ोसियों से अच्छे रिश्ते चाहता है और द्विपक्षीय संबंधों को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ काम करने को इच्छुक है।

नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बनने पर चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने मंगलवार को उनको बधाई दी। ली ने कहा कि बीजिंग द्विपक्षीय संबंधों को सही दिशा में आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ काम करने को तैयार है। ली ने अपने संदेश में कहा कि चीन और भारत संबंधों का सुदृढ़ और स्थिर होना ना केवल दोनों देशों के लोगों की भलाई के लिए जरूरी है बल्कि यह क्षेत्र और विश्व में स्थिरता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी करता है।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...

More like this

ट्रम्प बोले- इजराइल और लेबनान 10 दिन के सीजफायर पर राजी, आज रात 2:30 बजे से लागू होगा

दोनों देशों से बात कर सहमति बनाई तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा...

इस्लामाबाद में ईरान-अमेरिका वार्ता: लेबनान पर तकरार, तेहरान और अमेरिका अपनी शर्तों पर अड़े!

नई दिल्ली। लगभग छह हफ़्तों तक चले विनाशकारी संघर्ष के बाद अब पूरी दुनिया...