16 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराज्यक्या बारामती के दादा रह पाएंगे अजित पवार? विधानसभा चुनावों में बदला...

क्या बारामती के दादा रह पाएंगे अजित पवार? विधानसभा चुनावों में बदला ले सकते हैं शरद, जानें कौन हैं युगेंद्र

Published on

मुंबई:

2024 लोकसभा चुनावों में बारामती लोकसभा सीट पर पवार परिवार के बीच हुई फैमिली फाइल ने पूरे देश का ध्यान खींचा था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पर कब्जा करने के बाद अजित पवार ने अपने चाचा शरद पवार को उनके सबसे मजबूत गढ़ बारामती में सबसे मुश्किल चुनौती दी थी, लोकसभा चुनावों में सुनेत्रा पवार बनाम सुप्रिया सुले की जंग में शरद पवार भारी पड़े। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस बार शरद पवार अपने भतीजे अजित पवार को बारामती में घेर सकते हैं। ऐसे में एक बार फिर से बारामती में पवार बनाम की पवार की लड़ाई हो सकती है। राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि अजित पवार के बड़े भाई श्रीनिवास पवार के बेटे युगेंद्र पवार अजित पवार के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लोकसभा चुनावों में सुप्रिया सुले की बड़ी जीत के बाद जब शरद पवार बारामती पहुंचे तो समर्थकों ने युगेंद्र को प्रत्याशी बनाने की मांग की।

33 साल से अजित पवार हैं विधायक
बारामती विधानसभा सीट से महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार 1991 से लगाातर विधायक हैं। वे बारामती के दादा कहे जाते हैं। युगेंद्र पवार की दावेदारी अगर जोर पकड़ती है और उन्हें अगर शरद पवार की एनसीपी से टिकट मिला तो पवार परिवार के इस गढ़ में फिर फैमिली फाइट होगी। शरद पवार 1967 में पहली बार बारामती से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीते थे। इसके बाद पांच बार लगातार चुनाव जीतने के बाद उन्होंने यह सीट अजित पवार को दे दी थी। अजित पवार 1991 में हुए उपचुनाव में पहली बार चुने गए थे। इसके बाद वह छह बार लगातार जीत चुके हैं। उन्होंने कुल सात बार विजय प्राप्त की है। अजित पवार 2019 के विधानसभा चुनावों में 1.65 लाख वोटों से जीत थे। उन्होंने बीजेपी के कैंडिडेट को शिकस्त दी थी।

युगेंद्र पवार की उम्मीदवारी क्यों?
बारामती लोकसभा सीट से सुप्रिया सुले की जीत के लिए युगेंद्र पवार ने पूरा जोर लगाया था। खडकवासला को छोड़कर सुप्रिया सुले को बाकी पांच विधानसभा क्षेत्रों में लीड मिली थी। सुले को सबसे ज्यादा लीड बारामती विधानसभा सीट पर हासिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने अपने भाभी और अजित पवार की पत्नी को बड़े अंतर से शिकस्त दी थी। युगेंद्र पवार बारामती कुश्ती एसोसिएशन के प्रमुख थे। पिछले दिनों अजित पवार ने उन्हें इस पोस्ट से हटा दिया था। युगेन्द्र पवार लगातार बारामती में सक्रिय हैं। वे अजित पवार के नए प्रतिद्वंदी बनकर उभरे हैं।

Latest articles

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...