10.5 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यराजस्थान के सांसद को जान से मारने की धमकी, कंगना रनौत के...

राजस्थान के सांसद को जान से मारने की धमकी, कंगना रनौत के नाम का जिक्र क्यों? समझिए पूरा मामला

Published on

उदयपुर/जयपुर

राजस्थान के उदयपुर लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद मन्नालाल रावत को सोशल मीडिया पर एक युवक ने जान से मारने की धमकी दी है। यह मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले को लेकर सांसद ने पुलिस ने मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट को ट्रेस करते हुए युवक की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान एक दूसरे शख्स ने भी उन्हें कंगना रनौत की तरह गेम बजाने की धमकी दी।

कंगना रनौत की तरह इसका भी गेम बजाना पड़ेगा
दरअसल, सांसद मन्नालाल रावत ने एक मीडिया चैनल को इंटरव्यू दिया था। जिसकी वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की गई। इसको लेकर सोशल मीडिया पर कालूराम मीणा नाम की एक प्रोफाइल आईडी से वीडियो पर कमेंट करते हुए सांसद को जान से मारने की धमकी दी। इसमें लिखा है कि ‘बहुत जल्द उदयपुर में भी रगड़ा निकाल दिया जाएगा… याद रखना मन्नालाल बहुत जल्द ही तुम्हारी वाडिया उठने वाली है… जय जाहोर..जिंदाबाद। इससे पहले भी एक युवक ने सांसद को धमकी देते हुए लिखा कि ‘कंगना रनौत की तरह इसका भी गेम बजाना पड़ रहा है। इसको सांसद बनाकर गलत किया है।’

मन्नालाल रावत का इंटरव्यू कुछ लोगों को नहीं आया पसंद
बीते दिनों सांसद मन्नालाल रावत ने मीडिया में एक इंटरव्यू दिया। यह इंटरव्यू सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कुछ लोग सांसद से खफा हैं। इसी के चलते सोशल मीडिया पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही हैं। सांसद को धमकी मिलने के बाद उदयपुर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस मामले में सांसद की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं साइबर टीम ने धमकी देने वाले युवाओं की आईडी को ट्रेस करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में सांसद ने कहा है कि देश में डबल इंजन की सरकार बनने से कुछ लोग नाराज हैं। उन्होंने यह सिरफिरे लोगों की हरकत बताई।

मन्नालाल ढाई लाख वोटों से जीता था चुनाव
बीजेपी ने इस बार उदयपुर लोकसभा सीट पर अर्जुन लाल मीणा का टिकट काटकर मन्नालाल रावत को दिया, जो रिटायर्ड परिवहन अधिकारी है। जबकि कांग्रेस ने रिटायर्ड आईएएस ताराचंद मीना को उनके खिलाफ उतारा था। इस दौरान मन्नालाल रावत ने कांग्रेस के ताराचंद मीणा को 2 लाख 61 हजार वोटों से हरा दिया। उनकी इस बड़ी जीत से राजस्थान की सियासत भी काफी हैरान है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...