— नल जल योजना में ठेकेदारी का काम करने वाले ठेकेदार के घर चोरी
पेंड्रा।
छत्तीसगढ़ में चोरी का एक अनूठा मामला प्रकाश में आया है। दरअसल नल जल योजना में ठेकेदारी का काम करने वाले ठेकेदार के घर में चोरी हुई। यह तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई। एक चोर का पीछा कर उसे पकड़ लिया गया, जिसने पूछताछ में बताया कि वे मप्र का रहने वाला है।
पूरा मामला मरवाही थाना क्षेत्र के सिवनी गांव का है, जहां नल जल योजना में ठेकेदारी का काम करने वाले ठेकेदार नीरज द्विवेदी के घर के परिसर में देर रात चार चोर घुस आए, और परिसर में रखे लोहे का सामान उठाकर ले जाने लगे। तभी ठेकेदार की नजर चोरों पर पड़ गई जिसके बाद इसकी जानकारी उसने घर वालों को दी व अपने चचेरे भाई मधुकर द्विवेदी के साथ चोरों का पीछा करने लगे।
चोर दो बाइक में चोरी का समान लेकर भाग रहे थे इस दौरान एक बाइक जंगल मे अनियंत्रित होकर गिर गई जिससे एक चोर को तो पकड़ लिया गया व एक चोर भाग गया। चोर को पकड़ कर पूछताछ के लिए पुलिस थाने ले जाया गया जहां उसने बताया की वह मध्यप्रदेश के मलगा निवासी है और उसका नाम राजेश लोनिया है अन्य साथियों के बारे में उसने बताया की मलगा से राजू लोनिया व मरवाही थाना क्षेत्र के परासी के मंटू और कौशल लोनिया साथ थे। मरवाही पुलिस पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
