7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्य'मोहब्बत में धोखा दे दिया तो गर्दन काट दी', महिला का कत्ल...

‘मोहब्बत में धोखा दे दिया तो गर्दन काट दी’, महिला का कत्ल कर बोला हत्यारा

Published on

बुलंदशहर,

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने अपनी प्रेमिका की गला काटकर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपी अदनान को गिरफ्तार कर लिया है और उसने पुलिस के सामने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है. खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी स्थित कब्रिस्तान में मंगलवार शाम स्थानीय लोगों ने एक महिला का शव पड़ा मिला. जिसकी गला रेतकर हत्या की गई थी मृतका की पहचान खुर्जा नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी आसमां (30) के रूप में हुई.

आरोपी अदनान का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बोल रहा है कि ढाई साल की कमाई उसने अपनी प्रेमिका पर लुटा दी, लेकिन वह धोखा देने लगी थी और धोखा देने की सजा मौत होती है. फिल्मी अंदाज में अदानान ने बताया कि प्यार में धोखा देने पर उसने आसमां का गला चाकू से काटा. वह संजय दत्त की स्टाइल में बल्लू बल्लू कर रहा था. शादीशुदा आसमां से अदनान के अवैध संबंध थे उसका कहना है कि आसमां किसी अन्य से भी प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसलिए उसकी हत्या कर लाश को कब्रिस्तान में फेंक दिया.

एक हत्या करने वाला का एनकाउंटर नहीं होता
अदनान में कहा कि दोस्ती और प्यार में जो धोखा देगा उसकी हत्या कर दी जाएगी साथ ही धमकी भरे अंदाज में बोल रहा था कि जो उसके घर वालों की तरफ आंख उठाएगा या उनको परेशान करेगा तो उसको वह छोड़ेगा नहीं. एक हत्या करने वाला का एनकाउंटर नहीं होता है. दस हत्या करने वाले का एनकाउंटर होता है मैंने तो अभी एक ही हत्या की है इसलिए मेरा एनकाउंटर नहीं होगा. अदनान का यह खौफनाक अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है. पुलिस ने अदनान को आसमां के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है अदनान ने इस वारदात को मंगलवार दोपहर में अंजाम दिया था.

हत्या के आरोपी अदनान को पुलिस ने गिरफ्तार किया
इस मामले पर सीओ वरुण कुमार ने बताया कि खुर्जा नगर के मोहल्ला खिरखानी के नजदीक स्थित कब्रिस्तान में दोपहर तीन बजे एक 30 साल की महिला का शव मिला था. शुरुआती जांच में पता चला कि महिला की हत्या उसके प्रेमी ने की. तुरंत ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...