7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्य3-4 महिलाओं से अफेयर, परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या... पति और...

3-4 महिलाओं से अफेयर, परेशान होकर महिला ने की आत्महत्या… पति और ससुर गिरफ्तार

Published on

सोलापुर,

महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में डॉ. ऋचा रूपनवर की आत्महत्या मामला गरमा गया है. इस मामले में डॉ. ऋचा रूपनवर के पति डॉ.सूरज रुपनवर और ससुर उदयोगपती भाऊसाहेब रूपनवर को गिरफ्तार कर लिया गया है. सूरज रूपनवर को कोर्ट में पेश किया जाएगा. सोलापुर के पुलिस अधीक्षक शिरीष सर देशपांडे ने ये जनकरी दी है.

दरअसल, मामले में ऋचा के भाई ऋषिकेश संजय पाटिल ने शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने शिकायत में कहा है, डॉ. ऋचा पति सूरज रूपनवर से तंग आकर आत्महत्या की है. आरोप है कि सूरज बार-बार ऋचा को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था. वह लगातार पैसों की मांग कर रहा था. वह गाली-गलौज कर के मारपीट कर रहा था.

‘तीन-चार महिलाओं से पति का अफेयर’
पति लगातार शारीरिक व मानसिक क्षति पहुंचाने की धमकी दे रहा था. ऋचा को बार-बार कहा जाता था कि एमआरआई मशीन खरीदने के लिए लोन लेकर पैसे लाओ. इतना ही नहीं ऋचा के पती सूरज का तीन-चार महिलाओं से अफेयर चल रहा था. ऐसा फोन करके खुद ऋचा ने आपने भाई से कहा था.

‘सांगोला पुलिस स्टेशन में पति के खिलाफ FIR दर्ज’
इसके बारे में पति सूरज से बार-बार पूछा, तो उसने ऋचा को पीटा, प्रताड़ित किया, गाली-गलौज की और धमकी दी कि अगर यह बात किसी को बताई तो मैं तुम्हें देख लुंगा. इससे ऋचा बहुत परेशान थी. सांगोला पुलिस स्टेशन में डॉ. सूरज रूपनार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने IPC धारा 306, 49B-A, 323, 504, 506 में एफआईआर दर्ज की है.

‘ऋचा ने 6 जून को फांसी लगाकर की थी आत्महत्या’
इस हाईप्रोफाइल घटना पर पूरे सोलापुर जिले की नजर है. अब इस मामले में ससुर भाऊसाहेव रूपनवर और पती सूरज को गिरफ्तार कर लिया गया है. बता दें कि अपने पति की शारीरिक और मानसिक पीड़ा से तंग आकर ऋचा ने 6 जून को सांगोला स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. इस मामले में पुलिस कार्रवाई कर रही है.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...