6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यMVA में आखिरकार बन गई MLC चुनावों के लिए सहमति, उद्धव ठाकरे...

MVA में आखिरकार बन गई MLC चुनावों के लिए सहमति, उद्धव ठाकरे ने वापस लिया एक कैंडिडेट

Published on

मुंबई:

महाराष्ट्र विधान परिषद की चार सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए महाविकास आघाडी के घटक दल कांग्रेस और उद्धव सेना के बीच समझौता हो गया है। तीन सीटों पर उद्धव सेना लड़ेगी और एक सीट पर कांग्रेस लड़ेगी। विधान परिषद की चार सीटों पर 26 जून को मतदान होगा और 1 जुलाई को मतगणना होगी। बुधवार को सीट बंटवारे का फैसला हुआ। फैसले के अनुसार मुंबई शिक्षक से उद्धव सेना के जे मो अभ्यंकर और मुंबई पदवीधर से अनिल परब उम्मीदवार हैं, जबकि नासिक स्नातक क्षेत्र से कांग्रेस के रमेश कीर उम्मीदवार है। उद्धव सेना के किशोर जैन ने कोकण स्नातक क्षेत्र से नाम वापस ले लिया है। नासिक शिक्षक सीट से उद्धव सेना के संदीप कुलवे है। इस समझौते के बाद कांग्रेस और उद्धव ठाकरे की शिवसेना की ओर से दावा किया जा रहा है कि विधान परिषद की सभी चार सीटें जीतेंगे।

26 जून को डाले जाएंगे वोट
महाराष्ट्र में विधानसभा परिषद की चार सीटों के लिए 26 जून को वोट डाले जाएंगे। इन सीटों के नतीजे 1 जुलाई को आएंगे। चुनाव आयाेन पिछले महीने चार विधान परिषद सीटों- मुंबई स्नातक, कोंकण स्नातक, मुंबई शिक्षक और नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र-के लिए द्विवार्षिक चुनाव हो रहे हैं, क्योंकि मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। कांग्रेस ने कोंकण स्नातक और नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में विधान परिषद चुनावों के लिए उद्धव ठाकरे द्वारा शिवसेना (यूबीटी) के उम्मीदवारों की ‘एकतरफा’ घोषणा किए जाने पर नाराजगी जताई थी।

कांग्रेस ने जताई थी नाराजगी
कांग्रेस ने मांग की थी कि दोनों कैंडिडेट को वापस लिया जाए। कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले ने दावा किया कि गठबंधन सहयोगियों से परामर्श किए बिना ठाकरे ने नासिक शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए कांग्रेस द्वारा तय किए गए उम्मीदवार का चयन किया। अब शिवसेना यूबीटी ने एक कैंडिडेट को वापस लिया है। इसके बाद महाविकास आघाडी में गतिरोध दूर हुआ है। विधानसभा परिषद चुनावों में कोकण की सीट से राज ठाकरे की अगुवाई वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) भी लड़ रही है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...