4.9 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यपासपोर्ट रिपोर्ट में फंसे 16 पुलिस कांस्टेबल, करप्‍शन के मामलों में 7...

पासपोर्ट रिपोर्ट में फंसे 16 पुलिस कांस्टेबल, करप्‍शन के मामलों में 7 दरोगा समेत आगरा के 30 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Published on

आगरा

वर्दी पहनते ही गलत तरीके से रुपये कमाने का लालच दो ट्रेनी दरागाओं को ले डूबा। पुलिस कमिश्नर ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ 5 अन्य दरोगा और 23 पुलिसकर्मियों को भी लापरवाही और भ्रष्टाचार में लिप्त होने के चलते निलंबित किया गया है। आगरा पुलिस कमिश्नरेट की अब तक की ये सबसे बड़ी कार्रवाई है। कार्रवाई के इस चाबुक से पुलिस महकमे में हडकंप मचा हुआ है।

पुलिस तंत्र को सुधारने के लिहाज से पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड़ ने बीपीओ (बीट पुलिस अधिकारी) व्यवस्था लागू की थी। इसके बावजूद पुलिसवाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि सेल गठन के बाद पहली रिपोर्ट दी गई। इसमें 2 प्रशिक्षु दरोगा, 2 दरोगाओं समेत 16 पुलिस कांस्टेबलों को पासपोर्ट और चरित्र सत्यापन कार्य में दोषी पाया गया। इसके अलावा ऑटो चालक के घर में घुसकर मारपीट के मामले में 5 पुलिसकर्मी, थाना हरीपर्वत से आरोपी को छोड़ने के एवज में 10 हजार की रिश्वत, साइबर सेल में गुटबाजी करने में 5 पुलिस कॉन्‍स्‍टेबल दोषी पाए गए। एसीपी कोतवाली की कोर्ट में तैनात एक कॉन्‍स्‍टेबल की लापरवाही, विवेचना में 2 दरोगाओं की लापरवाही पाई गई। इन सभी को सस्पेंड किया गया है।

बिना अधिकारियों के लगा दी एफआर
करीब 3 महीने पहले विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस में छात्रों के गुटों में मारपीट हुई थी। इसमें एनएसयूआई, सपा छात्रसभा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र शामिल थे। छात्रों में पहले तो खंदारी परिसर में मारपीट हुई। इसके बाद थाना हरीपर्वत में भी मारपीट हुई। इस मामले में न्यू आगरा थाने में एबीवीपी की ओर से और थाना हरीपर्वत में पुलिस ने अपनी ओर से केस दर्ज किया था।

थाना न्यू आगरा में दर्ज हुए केस की विवेचना दीवानी पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेंद्र सिंह कर रहे थे। विवेचक ने बिना अधिकारियों को जानकारी दिए ही मामले में एफआर लगा दी। वादी डीसीपी सिटी से शिकायत करने पहुंचे। मामला संज्ञान में आते ही डीसीपी सिटी सूरज राय ने दरोगा धर्मेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है।

घर में घुसकर मारपीट कर रही है पुलिस
थाना छत्ता के धोबीपाड़ा में रहने वाले ऑटो चालक शेखर यादव ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की थी कि उसे घर में घुसकर पीटा गया है। इसकी जांच करवाने पर मामला सही पाया गया। पुलिस कमिश्नर ने छत्ता में तैनात दरोगा शांतनु अग्रवाल समेत 5 पुलिसकर्मियों को दोषी पाए जाने पर निलंबित कर दिया है।

प्रशिक्षु दरोगा मांग रहे रिश्वत
आगरा पुलिसकर्मियों पर अब तक भ्रष्टाचार, लूट और डकैती के मामले दर्ज हो चुके हैं। मगर इतने बड़े पैमाने पर कार्रवाई नहीं हुई है। थाना कमला नगर तैनात प्रशिक्षु दरोगा प्रशांत कुमार, थाना शाहगंज में तैनात प्रशिक्षु दरोगा प्रखर कुमार पर रिश्वत मांगने का आरोप लगा है। इसके अलावा न्यू आगरा में तैनात प्रशिक्षु दरोगा अनंत कुमार पर वादी को धमकाने के आरोप में सस्पेंड किया गया है। इसका वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया था।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...