12.4 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यक्या नितिन गडकरी, शिवराज करेंगे बगावत? संजय राउत ने मोहन भागवत के...

क्या नितिन गडकरी, शिवराज करेंगे बगावत? संजय राउत ने मोहन भागवत के बयान पर संघ से पूछा सवाल

Published on

मुंबई

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत की तरफ से अहंकार नहीं पालने की नसीहत दिए जाने के बाद शिवसेना यूबीटी ने तंज कसा है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने आरएसएस प्रमुख के संबोधन को लेकर बीजेपी पर जहां निशाना साधा है तो वहीं दूसरी ओर संघ से पूछा है कि अहंकार की सीमा लांघने वाले मोदी-शाह के खिलाफ उनके नेता बगावत करेंगे। राउत ने कहा कि संघ से जुड़े नेता नितिन गडकरी और शिवराज सिंह चौहान जैसे लोग बैठे हैं। मैं पूछता हूं कि उनमें संघ की बात नहीं मानने वालों के खिलाफ बगावत करने की हिम्मत है। राउत ने कहा कि आज की बीजेपी में संघ की नहीं सुनी जाती है। संघ ने तो यह भी कहा था कि शिवसेना के साथ गठबंधन नहीं टूटना चाहिए। क्या हुआ? उन्होंने महाराष्ट्र में शिवसेना ही तोड़ दी फिर एनसीपी को तोड़ा।

कल भी मै सरसंघचालक की बात सुन रहा था। उन्होंने कहा था कि लोकसेवक को अहंकार नहीं होना चाहिए। भाई अहंकार की सभी मर्यादा मोदी और शाह जी ने तोड़ दी है। और उनकी चपेट में आरएसएस भी आ गया है। क्या आप में बगावत करने की हिम्मत है। बीजेपी में आपके जो लोग बैठे हैं। क्या वे मोदी और शाह जी के खिलाफ बगावत करेंगे। सिर्फ बातें करने से क्या होगा?
संजय राउत, राज्य सभा सांसद, शिवसेना यूबीटी नेता

चुप बैठने से क्या होगा?
राउत ने कहा कि अगर गलत हो रहा है तो उसके खिलाफ उठाई जानी चाहिए। चुप बैठने और लिखने से क्या होगा। उनके लोग बगावत करेंगे। राउत ने कहा कि मैं यह नहीं कहूंगा कि संघ को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए? लेकिन संघ जो बीजेपी की पहले मातृ संस्था थी, उसके काफी लोग बीजेपी में है और चुप बैठे हुए हैं। राउत ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का भी नाम लिया। कहा संघ से उनके भी अच्छे रिश्ते हैं। 10 जून को नागपुर में संघ प्रमुख ने कहा था कि मणिपुर एक साल से जल रहा है। शांति की राह देख रहा है। उस पर प्राथमिकता से विचार होना चाहिए। संघ प्रमुख ने यह भी कहा था कि सच्चा लोकसेवक वही है जो अहंकार न पाले। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत ने संघ प्रमुख के संबोधन पर बोलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला और कहा कि तानाशाही जारी है। खूब भ्रष्टाचार हो रहा है। संघ इसे देखे। संजय राउत ने भ्रष्ट नेताओं को बीजेपी में लेने पर भी आलोचना की। संजय राउत ने कहा कि पिछले 10 सालों में बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व में आरएसएस को हाशिए पर धकेला है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...