5.9 C
London
Wednesday, March 4, 2026
HomeUncategorizedरवीना टंडन पर नशे का आरोप लगाने वाले शख्स पर बड़ा एक्शन,...

रवीना टंडन पर नशे का आरोप लगाने वाले शख्स पर बड़ा एक्शन, एक्ट्रेस ने भेजा 100 करोड़ की मानहानि का नोटिस

Published on

रवीना टंडन ने उनकी इमेज खराब करने का आरोप लगाते हुए एक शख्स पर 100 करोड़ का मानहानि का नोटिस भेजा है। ये मामला उसी शख्स से जुड़ा है जिसने एक्ट्रेस का वीडियो ट्वीट किया था और दावा किया था कि उनकी कार ने उसकी मां को टक्कर मारी है और घटना के दौरान एक्ट्रेस नशे में दिख रही थीं। अब जहां इस रोड रेज वाले मामले में पिछले दिनों रवीना पर लगे ये आरोप झूठे साबित हो चुके हैं वहीं एक्ट्रेस ने अब उस शख्स पर एक्शन ले लिया है।

रवीना ने उनपर लगाए झूठे आरोप लगाने वाले शख्स के खिलाफ एक्शन लेते हुए उसपर अपमानजनक कंटेंट फैलाने का आरोप लगाया। उस शख्स को भेजे नोटिस में उन्होंने 100 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। ये नोटिस रलीना ने उस शख्स को 12 जून को भेजा गया।

वकील ने कहा- लत जानकारी पोस्ट कर रहा था शख्स
एक्ट्रेस की वकील सना रईस खान ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि पिछले दिनों रवीना को एक झूठी शिकायत में उलझाने की कोशिश की गई थी, जो सीसीटीवी फुटेज में साफ हो गया और और कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी। बताया गया है कि पत्रकार होने का दावा करने वाला एक शख्स उस घटना को लेकर एक्स (पहले ट्विटर) पर गलत जानकारी पोस्ट कर रहा था, जो फैक्चुअली गलत है।

‘रवीना के नाम पर वह सस्ती पॉपुलैरिटी हासिल करना चाह रहा वो’
रवीना की वकील ने ये भी कहा, ‘एक्ट्रेस को लेकर झूठी खबरों को फैलाने का मकसद रवीना की इमेज को खराब करने की जानबूझकर की गई कोशिश लग रही है। उन्होंने ये आरोप लगाते हुए कहा कि इन झूठों को लगातार फैलाने के पीछे की मंशा जबरन वसूली का और रवीना के नाम पर वह सस्ती पॉपुलैरिटी हासिल करना चाह रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले में वो सभी जरूरी कानूनी कदम उठा रहे हैं ताकि शख्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...