16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराज्यविधवा भाभी से शादी करने से नाराज बड़े भाइयों ने छोटे भाई...

विधवा भाभी से शादी करने से नाराज बड़े भाइयों ने छोटे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी

Published on

बागपत,

उत्तर प्रदेश के बागपत में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां भाइयों ने एक साथ मिलकर अपने ही भाई का कत्ल कर दिया. उसका गुनाह केवल इतना थी कि उसने अपने बड़े भाई की विधवा से शादी कर ली थी. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले की जांच की जा रही है.

बागपत के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार रात की है. पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान यशवीर (32) पुत्र ईश्वर के रूप में की गई है पुलिस को पता चला कि यशवीर की हत्या उसके बड़े भाइयों ने की है. ईश्वर के चार बेटे सुखवीर, ओमवीर, उदयवीर और यशवीर हैं.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पिछले साल सुखवीर की मौत के बाद उसकी पत्नी रितु ने उसके छोटे भाई यशवीर से शादी कर ली थी. यह शादी अन्य भाइयों को पसंद नहीं आई, जिसके कारण परिवार में अक्सर झगड़े होते रहते थे. शुक्रवार रात दिल्ली में बस चलाने वाला यशवीर ड्यूटी के बाद घर लौटा था. नशे की हालत में ओमवीर और उदयवीर से बहस हो गई.

बताया जा रहा है कि परिवार में बहस इतनी बढ़ गई कि ओमवीर और उदयवीर ने यशवीर की गोली मारकर हत्या कर दी. इसके बाद अगले दिन पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है.

बताते चलें कि इसी महीने बागपत में हत्या की एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई थी. यहां 14 साल के भाई ने अपनी 8 वर्षीय बहन की गला दबाकर हत्या कर दी थी. बताया गया कि भाई की शैतानियों को बहन अक्सर मां-बाप से बता दिया करती थी, जिससे भाई को डांट पड़ती थी. इसी खुन्नस में उसने मासूम बहन को मौत के घाट उतार दिया था.

मासूम बच्ची का शव उसके घर से कुछ दूर पर मिला था. उस वक्त तक किसी को पता नहीं था कि वारदात को किसने अंजाम दिया है. हत्याकांड का खुलासा करने में पुलिस को सीसीटीवी से मदद मिली. पुलिस ने आरोपी भाई को पकड़ लिया. पूछताछ में उसने बताया कि उसकी छोटी बहन आए दिन उसकी झूठी शिकायत करती रहती थी, जिसके चलते उसे मां-बाप से डांट खानी पड़ती थी.

यहां तक कि कभी-कभी पिटाई भी हो जाती थी. इसी से नाराज होकर उसने बहन की दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को सुनसान गली में छोड़कर घर आ गया. 24 घंटे के अंदर बागपत पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया. इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एनपी सिंह ने बताया था कि बिनौली थाना क्षेत्र के एक कस्बे में हत्या की वारदात सामने आई थी.

Latest articles

भाजपा पर बरसे भगवंत मान: “खुद जिम्मेदारी नहीं लेते, दूसरों के कंधों पर रखकर चलाते हैं बंदूक”

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

नशे पर लापरवाही पड़ गई भारी, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरी पुलिस चौकी के स्टाफ को बदला, मानसा किया तबादला

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ जारी अभियान में लापरवाही...

एम्स भोपाल की ऐतिहासिक उपलब्धि: अलग ब्लड ग्रुप के बीच सफल किडनी ट्रांसप्लांट, पिता ने बेटे को दी नई जिंदगी

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी मिसाल...

दादाजी धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: माँ गंगा की आराधना संपन्न, आज मनाया जाएगा माँ पीतांबरा प्रकटोत्सव

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

More like this

भाजपा पर बरसे भगवंत मान: “खुद जिम्मेदारी नहीं लेते, दूसरों के कंधों पर रखकर चलाते हैं बंदूक”

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...

नशे पर लापरवाही पड़ गई भारी, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पूरी पुलिस चौकी के स्टाफ को बदला, मानसा किया तबादला

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नशे के खिलाफ जारी अभियान में लापरवाही...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...