16.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeभोपालदादाजी धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: माँ गंगा की आराधना...

दादाजी धाम मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब: माँ गंगा की आराधना संपन्न, आज मनाया जाएगा माँ पीतांबरा प्रकटोत्सव

Published on

भोपाल। रायसेन रोड स्थित पटेल नगर के जागृत तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में धार्मिक कार्यक्रमों की भव्य श्रृंखला जारी है। गुरुवार को वैशाख शुक्ल सप्तमी के पावन अवसर पर माँ गंगा का जन्मोत्सव पूरी श्रद्धा और विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंदिर परिसर में भगवान शिव के सान्निध्य में पंडित राजेन्द्र पलिया द्वारा वैदिक रीति से विशेष पूजन-अर्चन कराया गया।

शास्त्रों की मान्यता के अनुसार, इसी दिव्य दिन माँ गंगा की उत्पत्ति ब्रह्माजी के कमंडल से हुई थी, जिसे ध्यान में रखते हुए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने माँ गंगा की आराधना कर पुण्य लाभ अर्जित किया। धार्मिक आयोजनों की इसी कड़ी में शुक्रवार, वैशाख शुक्ल अष्टमी को माँ पीतांबरा बगलामुखी का प्रकटोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।

इस विशेष दिन पर माता का मनमोहक श्रृंगार किया जाएगा, जिसके उपरांत सामूहिक पूजन, हवन और महाआरती का आयोजन होगा। श्री श्री 1008 श्री दादाजी गुरुदेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष शिवरतन नामदेव एवं मंदिर व्यवस्था समिति ने सभी धर्मप्रेमी जनता से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक उत्सव का हिस्सा बनें और धर्मलाभ प्राप्त करें।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

एम्स भोपाल की ऐतिहासिक उपलब्धि: अलग ब्लड ग्रुप के बीच सफल किडनी ट्रांसप्लांट, पिता ने बेटे को दी नई जिंदगी

भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल ने चिकित्सा के क्षेत्र में एक बड़ी मिसाल...

नायब तहसीलदार की प्रताड़ना से तंग आकर पटवारी ने दी जान

रतलाम। मप्र के रतलाम जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ खजूरी...

पातरा बरखेड़ी में भक्ति का सैलाब: भव्य शोभायात्रा के साथ हनुमान मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव

भोपाल। राजधानी के पातरा बरखेड़ी क्षेत्र में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में आयोजित तीन...