18 C
London
Saturday, April 25, 2026
Homeराजनीतिराहुल गांधी वायनाड से देंगे इस्तीफा, रायबरेली से रहेंगे सांसद, प्रियंका गांधी...

राहुल गांधी वायनाड से देंगे इस्तीफा, रायबरेली से रहेंगे सांसद, प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव

Published on

तिरुवनंतपुरम

कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से इस्तीफा देंगे। इस बात का ऐलान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी वायनाड सीट छोड़ेंगे। रायबरेली से सांसद बने रहेंगे। उनकी जगह प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि राहुल गांधी ने 2 सीटों पर लोकसभा चुनाव जीता है। इसके चलते उन्हें एक सीट छोड़नी पड़ेगी। पार्टी ने तय किया है कि राहुल गांधी को रायबरेली की सीट रखनी चाहिए। वायनाड से खाली सीट पर प्रियंका गांधी वाड्रा चुनाव लड़ेंगी।

वायनाड सीट छोड़ेंगे राहुल
दरअसल लोकसभा चुनाव 2024 में वह केरल के वायनाड और यूपी की रायबरेली से चुनाव जीते थे। जीत के बाद उन्होंने वायनाड से इस्तीफा देने के संकेत दिए थे। उन्होंने पिछले सप्ताह लोकसभा सचिवालय से आर्टिकल 240 (1) का तहत इस्तीफा देने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी मांगी थी। वहीं अब इस लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी उपचुनाव में उतरेंगी।

प्रियंका गांधी चुनाव लड़ने जा रही हैं और मुझे विश्वास है कि वह चुनाव जीतेंगी। वायनाड के लोग सोच सकते हैं कि उनके पास संसद के 2 सदस्य हैं, एक मेरी बहन हैं और दूसरी मैं हूं। वायनाड के लोगों के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले हैं, मैं वायनाड के हर एक व्यक्ति से प्यार करता हूं।
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद

कांग्रेस की तरफ से इसकी घोषणा हुई है। राहुल गांधी के इस्तीफे से पहले ही यह उम्मीद जताई जा रही थी कि दो सीटों पर जीत के बाद वह यूपी को तरजीह देंगे। रायबरेली उनके परिवार की पारंपरिक सीट रही है। इस सीट से सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी भी सांसद रह चुकी हैं।

मैं बहुत खुश हूं कि मैं वायनाड के लोगों का प्रतिनिधित्व करने जा रही हूं। मैं वायनाड को इनकी(राहुल गांधी) कमी महसूस नहीं होने दूंगी…हम दोनों रायबरेली में भी मौजूद होंगे और वायनाड में भी।
प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस नेता

वायनाड से दूसरी बार जीते थे राहुल गांधी
2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड से सीपीआई की एनी राजा को 3 लाख 64 हजार से अधिक वोटों से हराकर जीत दर्ज की थी। वह रायबरेली से भी 3.5 लाख वोटों से जीते थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी अमेठी और वायनाड से चुनाव लड़े थे। अमेठी में वह हार गए थे, मगर वायनाड में 4.31 वोटों से जीत दर्ज की थी। 2019 के चुनाव में उन्होंने पी पी सुनीर को हराया था। 2009 में भी कांग्रेस के एम आई शानवास की वायनाड लोकसभा सीट से जीत मिली थी। अब इस सीट पर होने वाले उपचुनाव में प्रियंका गांधी चुनाव मैदान में उतरेंगी।

राहुल की जीत यूपी में कांग्रेस की वापसी
रायबरेली लोकसभा सीट पर राहुल गांधी की जीत को यूपी में कांग्रेस की वापसी के तौर माना जा रहा है। इस चुनाव में कांग्रेस ने रायबरेली, अमेठी, सीतापुर, सहारनपुर, इलाहाबाद और बाराबंकी समेत यूपी की 6 सीटों पर जीत हासिल की। अमेठी में कांग्रेस के उम्मीदवार किशोरी लाल ने 167196 वोटों से हराया था। रायबरेली और अमेठी गांधी परिवार की खानदानी सीट रही है।

Latest articles

मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय मजदूर संघ ने किया सम्मान

भोपाल। मध्यप्रदेश श्रम एव पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का भेल हेवु भारतीय...

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव मजबूत कर रही सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में आयोजित...

समन्वय और टीम वर्क से सुलझाएं जनता की समस्याएं, अंतिम छोर तक पहुंचाएं लाभ : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'लोक सेवा दिवस' के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...