10.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यपालघर में पुल डूबा, ट्रेनों की रफ्तार थमी... IMD ने मुंबई के...

पालघर में पुल डूबा, ट्रेनों की रफ्तार थमी… IMD ने मुंबई के लिए जारी किया तेज बारिश का अलर्ट

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में मॉनसून ने बीते दिनों दस्तक दे दी थी लेकिन इसकी रफ्तार थमने के चलते बहुत ज्यादा बारिश नहीं हुई लेकिन अब मॉनसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है. इसके असर से महाराष्ट्र के कई शहरों में बारिश का सिलसिला जारी है. हालात ये हैं कि पालघर में तेज बारिश के चलते देहर्जे नदी पर बनाया गया पुल पानी में डूब गया.

पुल टूटने से पालघर और मनोर वाड़ा के बीच का संपर्क टूट गया है. वहीं, पश्चिम रेलवे के बोईसर-उमरोली स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक की अप और डाउन दोनों लाइनों पर जलभराव हो गया है. इसका असर ट्रेनों पर पड़ रहा है. जलभराव के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई है. यहां ट्रेनें 25 से 30 मिनट की देरी से चल रही हैं.

मुंबई, ठाणे और भिवंडी में भी मौसम खुशनुमा हो गया है. रात से हो रही मुसलाधार बारिश ने भिवंडी शहर के कई इलाकों को जलमग्न कर दिया है. भिवंडी के अलग-अलग इलाकों से अब जल जमाव की तस्वीर आना शुरू हो गई हैं.

मुंबई की बात करें तो यहां भी मौसम खुशनुमा और ठंडक भरा है. जुहू बीच पर पयर्टकों का तांता लगा हुआ है. मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग सैर सपाटा करने के लिए पहुंच रहे हैं. हालांकि मौसम विभाग ने आज (20 जून) मुंबई में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में 6 दिन तक बारिश का अलर्ट है. आज और कल यानी 20 और 21 जून को मुंबई में अच्छी बारिश का संभावना है जबकि इसके बाद 22 से 25 जून तक हल्की बारिश के आसार है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31-32 के बीच और न्यूनतम तापमान 26 से 23 डिग्री सेल्सियस तक चला गया है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this