9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यगाजियाबाद: 13 साल की रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, आरोपी...

गाजियाबाद: 13 साल की रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, आरोपी गिरफ्तार

Published on

गाजियाबाद,

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 13 साल की नाबालिग रेप पीड़िता ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. 25 वर्षीय युवक ने नाबालिक छात्रा से होटल में ले जाकर कल दुष्कर्म किया था. पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार कर लिया है.

रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
घटना के बाद से पीड़ित गुमसुम और सहमी हुई थी. माता-पिता ने बातचीत की तो उसने रेप की घटना के बारे में बताया. इसके बाद परिवार द्वारा बच्ची के साथ रेप की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई गई. वहीं इस घटना से आहत गुरुवार को पीड़िता ने घर के अंदर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. पीड़िता को परिजनों ने फांसी के फंदे पर लटका देखा तो तुरंत ही उसे स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. जहां, जांच के बाद उसे मृतक घोषित कर दिया.

पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया
पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच के दौरान होटल के दस्तावेजों को जांचा जिसमें काफी गड़बड़ी पाई गईं. पुलिस ने होटल मालिक को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. इस पूरे मामले में एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि नाबालिग ने फांसी लगकार खुदकुशी कर ली है. आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा ही है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this