9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यहिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में पूर्व विधायक पर हमला करने वाले आरोपी को...

हिमाचल प्रदेश: बिलासपुर में पूर्व विधायक पर हमला करने वाले आरोपी को कोर्ट में मारी गोली, 1 शूटर गिरफ्तार

Published on

बिलासपुर,

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में पूर्व विधायक पर हमले करने में कथित रूप से शामिल एक आरोपी को एक अदालत परिसर में गोली मार दी गई. गोली लगने के बाद उसे एम्स ले जाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. इस वारदात के बारे में पुलिस ने गुरुवार को जानकारी दी.

दरअसल, इसी साल 23 फरवरी को बिलासपुर विधानसभा सीट से पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर हमला किया गया था. उसी कथित हमले के मामले में 13 लोग अब मुकदमे का सामना कर रहे हैं. उन्हीं में से एक आरोपी सौरभ पटियाल कोर्ट परिसर में आया था. तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग वहां पहुंचे और उन्होंने उस पर गोली चला दी.

पुलिस के मुताबिक, 23 फरवरी को दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के महाप्रबंधक के कार्यालय के अंदर कुछ लोगों के साथ बहस के बाद बंबर ठाकुर पर हमला किया गया था. उसी मामले में सुनवाई के लिए सौरभ पटियाल अदालत आया था, तभी उसे गोली मार दी गई.

गोली लगने के बाद उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बिलासपुर एम्स के लिए रेफर कर दिया गया है. बिलासपुर के पुलिस उपाधीक्षक मदन धीमान ने कहा कि दो हमलावरों में से एक को पुलिस ने पकड़ लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है.

पुलिस उपाधीक्षक मदन धीमान ने इस बारे में जानकारी देते हुए पीटीआई को बताया कि आरोपी की पहचान 34 वर्षीय सनी गिल के रूप में हुई है, जो पंजाब के लुधियाना का रहने वाला है. अब उससे पूछताछ की जा रही है. इस मामले में आगे की जांच चल रही है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this