9.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्य5 लाख से कम में मकान, ढाई हजार किश्त... अकबरनगर में जिन...

5 लाख से कम में मकान, ढाई हजार किश्त… अकबरनगर में जिन लोगों के घर टूटे, उन्हें मिले फ्लैट

Published on

लखनऊ ,

लखनऊ के अकबरनगर में अवैध निर्माण को पूरी तरह से ढहा दिया गया है. विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने हफ्ते भर तक चलाए गए ध्वस्तीकरण अभियान में 1200 से अधिक अवैध मकानों, दुकानों और कॉम्प्लेक्स को जमींदोज कर दिया. अब अकबरनगर में सिर्फ मलबा ही मलबा फैला हुआ है. यहां रहने वाले लोगों के लिए यूपी सरकार ने दूसरी जगह फ्लैट बनवाकर दिए हैं. अधिकांश लोग इनमें शिफ्ट भी हो गए हैं. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अकबरनगर के विस्थापितों को फ्लैट दिए गए हैं.

बता दें कि अकबरनगर में जिन लोगों का मकान टूटा है, उनसे 1000 रुपये एडवांस लेकर दूसरी जगह फ्लैट दिया गया है. इस फ्लैट के लिए 2500 रुपये किस्त देनी होगी. फ्लैट की कीमत 4 लाख 80 हजार रुपये है. जो लोग यहां (अकबरनगर) किराए पर रह रहे थे उनको ये सरकारी फ्लैट आवंटित नहीं किया गया है.

एलडीए के एक अधिकारी के मुताबिक, अकबरनगर हाई फ्लड जोन में है. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यहां अवैध बने घरों को गिराया गया है. अकबरनगर प्रथम और द्वितीय में मिलाकर करीब 1000-1200 मकान थे. विस्थापितों को जो फ्लैट मिले हैं उसकी किश्त भरने के लिए 10 साल का समय दिया गया है.

24.5 एकड़ भूमि पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया
गौरतलब है कि अकबरनगर के करीब 24.5 एकड़ भूमि पर अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए पिछले साल दिसंबर में ध्वस्तीकरण का काम शुरू किया गया था. क्षेत्र में 1200 से अधिक अवैध संरचनाओं को ध्वस्त किया गया है. इनमें हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के धार्मिक स्थल शामिल हैं. एलडीए के अधिकारियों के अनुसार, बुलडोजर सहित अन्य मशीनों से धार्मिक स्थलों सहित 1169 अवैध आवासीय संपत्तियों और 100 से अधिक व्यावसायिक संपत्तियों को ध्वस्त किया गया है.

मालूम हो कि अकबरनगर के लोगों ने अपने घर को ध्वस्त होने से बचाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी. वे बुलडोजर एक्शन को रोकने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक गए. मगर उन्हें राहत नहीं मिली. बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही एलडीए ने यह कार्रवाई की.

बता दें कि यूपी सरकार कुकरैल नदी के किनारे रिवर फ्रंट बनाकर इको टूरिज्म को बढ़ावा देना चाहती है. लखनऊ के चिड़ियाघर को भी इसी जगह पुनर्स्थापित किए जाने की योजना है. इसके लिए अकबरनगर में अवैध रूप से बने मॉल, शोरूम, गोदाम और आवासीय मकानों को ढहाया गया है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...