10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeखेलकोहली को किसकी नजर लगी, AFG के खिलाफ भी फेल, टेस्ट पारी...

कोहली को किसकी नजर लगी, AFG के खिलाफ भी फेल, टेस्ट पारी खेलकर आउट

Published on

बारबडोस

टी-20 वर्ल्ड कप में विराट कोहली का खराब फॉर्म जारी है। अफगानिस्तान के खिलाफ गुरुवार रात सुपर-8 के पहले मुकाबले में भी उनका बल्ला खामोश ही रहा। केन्सिंग्टन ओवल ब्रिजटाउन में खेले गए मैच में विराट 24 गेंद में 24 रन की सुस्त और धीमी पारी खेलकर चलते बने। अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने उन्हें अपने जाल में फंसाया। ऋषभ पंत को आउट कर खतरनाक नजर आ रहे राशिद खान ने नौवें ओवर की तीसरी गेंद ऑफ स्टम्प लाइन के बाहर डाली, जिसे विराट ने एक्स्ट्रा कवर्स के ऊपर से शॉट लगाना चाहा, लेकिन सीधा लॉन्ग ऑफ फील्डर की तरफ मार बैठे। वहां मुस्तैद अनुभवी मोहम्मद नबी ने एक आसान कैच पकड़ा। विराट खुद से काफी निराश होकर वापस जाते दिखे। इस तरह भारत ने 62 रन पर तीसरा विकेट गंवाया।

मौजूदा वर्ल्ड कप में विराट का प्रदर्शन
24 vs अफगानिस्तान
0 vs USA
4 vs पाकिस्तान
1 vs आयरलैंड

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...