10.6 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराज्यUP: ससुर से जेवर मांगने गई बहू तो हुआ खूनी संघर्ष, जमकर...

UP: ससुर से जेवर मांगने गई बहू तो हुआ खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे

Published on

कौशाम्बी,

उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी से मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ है. जहां दो पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडे से वार कर रहे हैं. इस घटना में महिला समेत कई लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि जब वो अपने ससुर से जेवर मांगने गई थी तो उसे वहां से गाली-गलौच और मारपीट कर भगा दिया गया.

यह घटना मंझनपुर कोतवाली के साहीदाबाद नारा गांव की है. पीड़ित अप्सना ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि उसकी ननंद साबरीना ने जेवरात ससुर अंसार ने अपने पास रखवा दिए थे. गुरुवार करीब डेढ़ बजे साबरीना अपने जेवरात ससुर से मांगने गई तो उन्होंने जेवर देने से मना कर दिया.

दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, कई घायल
आरोप है कि गाली-गलौच और मारपीट कर उसे भगा दिया. साथ ही कहा कि अब दुबारा जेवर मांगने मत आना. इसी बात को लेकर दोनों पक्ष के लोग इकट्ठा हुए और मारपीट शुरू हो गई. दोनों पक्षों में महिलाएं सहित आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
मौके पर मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो वायरल कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इस मामले पर एसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हुई. इसका वीडियो वायरल भी हो रहा है. पुलिस को तत्काल मौके पर भेज कर जांच कराई जा रही है. जो सत्यता होगी उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Latest articles

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

मनरेगा ई-केवाईसी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल: 97.11% लक्ष्य पूरा कर रचा इतिहास, बड़े राज्यों को भी पछाड़ा

  रायपुर। छत्तीसगढ़ ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के क्रियान्वयन में...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यपाल थावरचंद गहलोत से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने बेंगलुरु प्रवास के दौरान कर्नाटक के...

More like this