रायपुर।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विशेष आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सीएम साय राजधानी रायपुर में योगाभ्यास करेंगे, जबकि सभी विधायक और मंत्री विभिन्न जिलों में योग करते नजर आएंगे। रायपुर जिले के कार्यक्रम की अध्यक्षता कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े करेंगी।
21 जून को बीजेपी प्रदेशभर में योग शिविरों का आयोजन करेगी। सभी मंडलों में बीजेपी नेता योग शिविरों में शामिल होंगे। आर्ट ऑफ लिविंग और पतंजलि योग करेंगे। सहयोग आयोजन के लिए रामू रोहरा प्रभारी, शंभु गुप्ता सहप्रभारी बनाए गए हैं। प्रदेशभर में योग शिविरों का आयोजन होगा। सभी जिलों में शासकीय स्तर पर योग शिविर आयोजित होंगे। रायपुर के साइंस कॉलेज में सीएम विष्णुदेव साय योग करेंगे। जगदलपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव मौजूद रहेंगे। डिप्टी सीएम अरुण साव कोरबा के शिविर में शामिल होंगे। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वनमंत्री केदार कश्यप नारायणपुर में मौजूद रहेंगे। वित्तमंत्री ओपी चौधरी जांजगीर में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
