15.5 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराजनीति'रूस-यूक्रेन जंग रुकवा दी...पेपर लीक नहीं रोक पाए', राहुल गांधी का मोदी...

‘रूस-यूक्रेन जंग रुकवा दी…पेपर लीक नहीं रोक पाए’, राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को यूजीसी नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक के मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला और पीएम मोदी पर भी निशाना साधा. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “सभी शिक्षण संस्थानों को भाजपा के लोगों ने कैप्चर कर रखा है. जब तक इन्हें मुक्त नहीं कराया जाएगा, तब तक यह चलता रहेगा.

एक परीक्षा को कर चुके हैं रद्दः राहुल गांधी
राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, पीएम मोदी इस लीक को रोक नहीं पाए. एक परीक्षा में गड़बड़ियों के बाद आप रद्द कर चुके हैं, पता नहीं दूसरे को रद्द किया जाएगा या नहीं. लेकिन कोई न कोई तो इसके लिए जिम्मेदार है और इसके लिए किसनी न किसी को तो पकड़ा जाना चाहिए.” NEET एग्जाम के बाद अब NET परीक्षा में भी धांधली की खबर सामने आ गई है. परीक्षा होने के एक दिन बार NET की परीक्षा को रद्द करने का फैसला लिया गया है.

‘रूस-यूक्रेन का युद्ध रुकवा दिया, पेपर लीक नहीं रोक पा रहे’
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में रायबरेली सांसद सरकार को घेरते हुए कहा कि, शिक्षा व्यवस्था का डिमॉनेटाइजेशन हो गया है. निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे. नीट और यूजीसी नेट पेपर लीक हुआ है. कहा जा रहा है नरेंद्र मोदी जी ने रूस यूक्रेन की लड़ाई रुकवा दी थी. इसराइल और गाजा के बीच में चल रही लड़ाई मोदी जी ने रुकवा दिया था, लेकिन किसी न किसी कारण हिंदुस्तान में पेपर लीक हो रहे हैं उसको नरेंद्र मोदी रोक नहीं पा रहे हैं या रोकना नहीं चाहते हैं.

शिक्षा व्यवस्था का डिमॉनेटाइजेशन हो गया: राहुल गांधी
नुकसान छात्रों का हो रहा है. मध्य प्रदेश में व्यापम हुआ और व्यापम को नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार पूरे देश में फैला रही है. छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है. पेपर लीक का कारण है कि सारे वाइस चांसलर एजुकेशन सिस्टम को भाजपा के लोगों ने और उनके पेरेंट्स आर्गेनाइजेशन ने कैप्चर कर रखा है. हमने जो कहा है कि बिहार में भी कार्यवाही हो रही है और जो भी जिम्मेदार है उनके खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि, शिक्षा व्यवस्था का डिमॉनेटाइजेशन हो गया है. निष्पक्ष शिक्षा व्यवस्था ध्वस्त हो गई है. हम संसद में इस मुद्दे को उठाएंगे.

एजुकेशन सिस्टम पर बीजेपी का कब्जा
राहुल गांधी ने गुरुवार को कहा कि NEET का पेपर लीक हुआ है. एजुकेशन सिस्टम पर बीजेपी का कब्जा है. मेहनती छात्रों के साथ धोखा हुआ है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. देश की युवाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है. NEET पेपर लीक का मुद्दा संसद में उठाएंगे.

UGC-NET 2024 परीक्षा की गई है रद्द
बता दें कि, देशभर में 18 जून को आयोजित UGC-NET 2024 परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया गया है. नेट पेपर लीक आशंका और परीक्षा रद्द होने के बाद तमाम निराशा और गुस्से में हैं. क्योंकि परीक्षा रद्द होने से न सिर्फ समय खराब होता है बल्कि उम्मीदवारों की हिम्मत और परिवार की उम्मीद भी टूटती है. ऐसे भी कई उम्मीदवार परीक्षा देते हैं जिनका परिवार शायद आगे परीक्षा में बैठने का चांस भी न दे.

11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने भरा था NET का फॉर्म
बता दें कि 11 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने यूजीसी नेट का फॉर्म भरा था. 18 जून को एग्जाम हुआ लेकिन नेशनल साइबर क्राइम थ्रेट एनालिटिक्स डिवीजन (NCTAU) ने परीक्षा में विसंगतियों की कई शिकायतें मिलने के बाद अपनी जांच शुरू कर दी. जांच में सामने आया कि शिक्षण संस्थाओं के ऑनलाइन चैट फोरम पर यूजीसी नेट के क्वेश्चन पेपर और सॉल्व्ड पेपर के बारे में बातचीत चल रही है. इसके बाद नेट एग्जाम का रद्द करने का फैसला किया गया.

नीट परीक्षा में भी सामने आई धांधली
अंडरग्रेजुएट मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम यानी NEET UG 2024 की परीक्षा 5 मई को देशभर के 4000 से अधिक परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी. परिणाम घोषित होने से पहली ही 1 जून को नीट पेपर लीक की याचिका दाखिल की गई थी, इसके बाद नीट रिजल्ट में 67 छात्रों को टॉपर घोषित करने के बाद परीक्षा की शुचिता पर सवाल खड़े हुए थे. एनटीए ने जवाब में बताया था कि 6 एग्जाम सेंटर्स पर लॉस ऑफ टाइम का कंपनसेशन के तौर पर 1563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, जिसकी वजह से अधिक संख्या में छात्रों के मार्क्स बढ़ गए और 67 को 720 में से 720 मार्क्स मिले.

री-नीट एग्जाम की तैयारी, 23 जून को परीक्षा
हालांकि काफी जद्दोजहद के बाद केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि उन्होंने ग्रेस मार्क्स रद्द करके उन 1563 छात्रों री-एग्जाम या बिना ग्रेस मार्क्स के नीट यूजी की काउंसलिंग में शामिल होने का विकल्प दिया है. री-नीट एग्जाम 23 जून को होगा और परिणाम 30 जून को घोषित किया जा सकता है, जबकि नीट यूजी काउंसलिंग निर्धारित 6 जुलाई से शुरू होगी. सुप्रीम कोर्ट ने नीट काउंसलिंग पर रोक लगाने से इनकार किया है.

कांग्रेस के चरित्र में गंभीरता है ही नहींः बीजेपी
कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस को लेकर बीजेपी ने प्रतिक्रिया दी है. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि, कांग्रेस के चरित्र में गंभीरता है ही नहीं. आज कांग्रेस कई राज्यों में सरकार में हैं. कई सारी माताएं और बहनें उनके छलावे में आ गईं. हमे लगा खटाखट कुछ मांओं और बहनों के अकाउंट में पैसे जाएंगे. हमें लगा जिम्मेदारी के साथ शायद कांग्रेस कुछ बोलेगी, लेकिन कांग्रेस ने तो NEET के ऊपर ही बोला. सरकार ने साफ कर दिया है कि छात्रों के साथ कुछ गलत नहीं होगा. सरकार ने साफ कर दिया है दोषी लोगों को सजा मिलेगी. कांग्रेस अपने को सुप्रीम कोर्ट से ऊपर न समझे. सरकार एक भी छात्र के भविष्य के साथ कोई समझौता और खिलवाड़ नहीं होने देगी. कांग्रेस तब चुप थी जब राजस्थान में एक के बाद एक पेपर लीक के मामले सामने आ रहे थे.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...