8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइजरायल के करीब मिला 'सबसे पुराना' जहाज, लदा था 3300 साल पुराना...

इजरायल के करीब मिला ‘सबसे पुराना’ जहाज, लदा था 3300 साल पुराना खजाना, समुद्र से निकाला गया

Published on

तेल अवीव

समुद्र में हजारों साल पुराने एक जहाज का खजाना गलती से खोज निकाला गया है। यह जहाज इजरायली तट से उत्तर में लगभग 2000 मीटर नीचे समुद्र की गहराई में पड़ा पाया गया। जहाज के मलबे से सैकड़ों खजाने मिले, जिसे एम्फोरा के नाम से जाना जाता है। यह 3,300 साल पुराने हो सकते हैं। इन्हें शराब के जग के रूप में जाना जाता है। इजरायली तट से 90 किमी दूर पर इस जहाज को खोजा गया, जिसका आकार 40 फुट का है। यह कांस्य युग का माना जा रहा है। पिछले साल इस जहाज को लंदन की एक गैस कंपनी ने समुद्र की रोबोट के जरिए स्कैनिंग के दौरान खोजा था।

ऐसा माना जाता है कि यह भूमध्य सागर में अब तक इतनी गहराई में खोजा गया सबसे पुराना जहाज है। क्योंकि इस युग के पिछले जहाजों के टुकड़े कभी भी जमीन से इतनी दूर नहीं मिले हैं। इससे यह भी पता चलता है कि प्राचीन नाविक गहरे समुद्र में यात्रा करने में उससे ज्यादा सक्षम थे, जितना इतिहासकार मानते हैं। खोजकर्ताओं का मानना है कि जहाज या तो तूफान के कारण या समुद्री डाकुओं के हमले से डूब गया होगा। इजरायल पुरातन प्राधिकरण की समुद्री इकाई के प्रमुख जैकब शारविट ने इसे विश्व स्तर पर इतिहास को बदलने वाली खोज बताया।

समुद्र से निकाला खजाना
शारविट ने आगे कहा, ‘ऐसा लगता है कि जहाज संकट में डूब गया है। या तो यह तूफान के कारण डूब गया या समुद्री डकैती के प्रयास के कारण जो कि कांस्य युग के अंत में बेहद प्रसिद्ध थी।’ शोधकर्ताओं ने इसकी सटीक जगह नहीं बताई है। लेकिन कहा कि यह जमीन से 90 किमी दूर पर है। जहाज अभी भी पानी के नीचे ही है। लेकिन शोधकर्ताओं को समुद्र से इसके जग को निकालने में कामयाबी मिल गई है। यह जग एम्फोरा कहलाते हैं, जिनका शरीर अंडाकार होता है। इसकी गर्दन पतली होती है और दो हैंडल होते हैं। तेल, शराब और फल ले जाने के लिए इसका इस्तेमाल होता था।

क्यों मानी जा रही बड़ी खोज?
शरवित ने कहा, ‘कीचड़ भरा तल जहाज की दूसरी परत को छुपाता है और ऐसा लगता है कि लकड़ी के बीम भी मिट्टी के नीचे दबे हुए हैं।’ शरवित का कहना है कि इस खोज से यह भी बात सामने आती है कि प्राचीन नाविकों की नेविगेशन क्षमता जानकारी से ज्यादा उन्नत थी। इस समय नाविक भूमि के करीब ही अपनी नाव लेकर चलते थे, ताकि लौटने में आसानी हो। लेकिन यह खोज दिखाती है कि इसके नाविक बिना जमीन का टुकड़ा देखे यात्रा कर रहे थे। संभव है कि वह अपनी दिशा जानने के लिए सूर्य और तारों का इस्तेमाल करते हों। दो जहाज पहले भी इस समय के खोजे गए हैं। लेकिन वे तटों के करीब थे।

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...