8.3 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयथाने से आरोपी को निकालकर मारी गोली, फिर लटका दिया...ईशनिंदा पर PAK...

थाने से आरोपी को निकालकर मारी गोली, फिर लटका दिया…ईशनिंदा पर PAK में हैवानियत

Published on

नई दिल्ली,

पाकिस्तान में कुरान की बेअदबी के आरोप में गुस्साई भीड़ ने एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना खैबर पख्तूनख्वाह के स्वात जिले की है. इस दौरान हुई हिंसा में आठ लोग भी घायल हुए हैं.

स्वात के डिस्ट्रिक्ट पुलिस ऑफिसर (डीपीओ) जहीदुल्लाह ने कहा कि पंजाब के सियालकोट जिले के एक शख्स ने गुरुवार रात को कथित तौर पर कुरान के कुछ पेज जला दिए थे. इस आरोप में आरोपी को कस्टडी में लेकर मदयान पुलिस स्टेशन लाया गया था. लेकिन पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ जुटी और मांग की कि आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाए.

डीपीओ ने बताया कि जब पुलिस ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो भीड़ ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. इस पर पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की. दोनों ओर से हुई इस फायरिंग में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जहीदुल्लाह ने बताया कि भीड़ ने थाने में आग लगा दी. इसके बाद कुछ लोग थाने में घुसे, संदिग्ध पर गोली मारी. उसके शव को मदयान अड्डे तक घसीटकर लेकर आए और वहां लटका दिया. उन्होंने बताया कि इस घटना में आठ लोग घायल हो गए हैं. मदयान में पुलिस की भारी तैनाती की गई है और स्थिति को काबू में करने की कोशिश की जा रही है. खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री केपीके अली अमीन ने इस घटना पर संज्ञान लेकर प्रांतीय पुलिस प्रमुख से रिपोर्ट मांगी है.

Latest articles

5वीं-8वीं की पुनः परीक्षा 1 जून से: भीषण गर्मी के बीच सुरक्षा के कड़े इंतजाम

भोपाल। राज्य शिक्षा केन्द्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 की कक्षा 5वीं और 8वीं की...

एमपी के कॉलेजों में प्रवेश का शंखनाद: 1 मई से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपए

भोपाल। मप्र के सरकारी और निजी कॉलेजों में उच्च शिक्षा सत्र 2026-27 के लिए...

टीटी नगर में शेड को लेकर विवाद, ताला तोड़कर सामान निकालने का आरोप

भोपाल। राजधानी के पॉश इलाके टीटी नगर में एक शेड पर कब्जे और उसमें...

भोपाल नगर निगम में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: 15 अधिकारियों के तबादले, भदौरिया को गोविंदपुरा तो सृष्टि को हुजूर की कमान

भोपाल। नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने शहर की सफाई और अतिक्रमण व्यवस्था को...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...