17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeमहंगाई की मार! इन शहरों में कल से सीएनजी के बढ़ने जा...

महंगाई की मार! इन शहरों में कल से सीएनजी के बढ़ने जा रहे दाम, जानिए अब क्या होगी कीमत

Published on

नई दिल्ली:

आम आदमी को कल यानी 22 जून से महंगाई का एक और झटका लगने जा रहा है। कई शहरों में कल से सीएनजी की कीमतों में इजाफा होने जा रहा है। सीएनजी की कीमतों में यह बढ़ोतरी 22 जून की सुबह 6 बजे से होने जा रही है। दिल्ली में अभी तक दिल्ली: ₹74.09 प्रति किलो पर मिल रही सीएनजी के दाम कल से बढ़कर ₹75.09 प्रति किलो हो जाएंगे। दिल्ली में सीएनजी एक रुपये महंगी हो जाएगी। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में भी सीएनजी की कीमतों में एक रुपये का इजाफा होगा। आईजीएल की ओर से सीएनजी की कीमतों में यह इजाफा किया जा रहा है।

इतनी महंगी हो रही सीएनजी
इन शहरों में सीएनजी अभी तक ₹78.70 प्रति किलो के भाव पर मिल रही है। अब यह ₹78.70 प्रति किलो से बढ़कर ₹79.70 प्रति किलो हो जाएगी। वहीं गुरुग्राम में सीएनजी की कीमतों में अभी कोई बदलाव नहीं हो रहा है। हालांकि रेवाड़ी में सीएनजी एक रुपये महंगी होने जा रही है। रेवाड़ी में सीएनजी ₹78.70 प्रति किलो से बढ़कर ₹79.70 प्रति किलो हो जाएगी। इसके अलावा करनाल और कैथल में सीएनजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हो रहा है। वहीं मेरठ, मुजफ्फरनगर और शामली में सीएनजी ₹79.08 प्रति किलो से बढ़कर ₹80.08 प्रति किलो हो जाएगी।

इन शहरों में बढ़ चुके हैं रेट
बता दें कि उत्तर प्रदेश में बकरीद से पहले लोगों को एक और महंगाई का झटका लगा था। इस दौरान लखनऊ, उन्नाव, आगरा और अयोध्या मे CNG की कीमतों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया गया था। बीते रविवार की सुबह 6 बजे से लखनऊ, उन्नाव, आगरा और अयोध्या में CNG की नई कीमत 94.00 रुपये किलोग्राम हो गई है। इसके पहले लखनऊ, आगरा, उन्नाव में CNG का मूल्य 92.25/KG और अयोध्या में मूल्य 92.35/KG थी।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...